विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2017

उद्धव ठाकरे ने कहा- गौरक्षकों को आतंकवादियों का सामना करना चाहिए

शिवसेना प्रमुख ने कहा- आतंकियों के पास हथियारों की जगह गौमांस होता तो कोई आतंकी जिंदा न बचता

उद्धव ठाकरे ने कहा- गौरक्षकों को आतंकवादियों का सामना करना चाहिए
उद्धव ठाकरे ने कहा है कि गौरक्षकों को आतंकवादियों का सामना करना चाहिए.
  • देश में हिंदुत्ववादी सरकार है और अमरनाथ यात्रियों पर हमले हो रहे
  • उद्धव ठाकरे ने गौरक्षा को कहा ढकोसला
  • कहा, क्या ट्रम्प करेंगे यात्रियों की सुरक्षा?
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बहाने बीजेपी के साथ सत्ता में सहयोगी शिवसेना ने तीखा हमला बोला है. शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सलाह दी है कि गौरक्षकों को आतंकियों का सामना करना चाहिए. उद्धव मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

उद्धव ने अपने भाषण में दो टूक कहा कि गौरक्षा के नाम पर देश में ढकोसला चल रहा है. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या धर्म और राजनीति अब एक साथ नहीं चल रही? कोई अब उस पर क्यों नहीं बोलता? या यह कहें कि अगर आतंकियों के पास असलाह न होकर गौमांस होता तो कोई आतंकी जिंदा न बचता?

देश की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उद्धव ने कहा कि आज हम राह भटककर दिशाहीन रास्ते पर चल पड़े हैं. आगे घना अंधेरा छा रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि पुराने दिनों में बालासाहब ने अपनी एक चेतावनी से अमरनाथ यात्रा सुराक्षित कर दी थी. तब तो कांग्रेस की सरकार थी. अब देश में हिंदुत्ववादी सरकार है. इसके बावजूद अमरनाथ यात्रियों पर हमले हो रहे हैं.

यही कहकर उद्धव नहीं रुके. हालिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का संदर्भ पकड़कर उन्होंने कहा कि अब जबकि सभी देश आतंक के खिलाफ लड़ने में एकजुट हो ही चुके हैं तो शायद अब अमरीकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ही अमरनाथ यात्रा की सड़क पर बंदूक ताने दिखाई दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com