विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में मां को बचाने आए बेटे की चाकू लगने से मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में सगाई में जाने को लेकर हुए घरेलू विवाद में पति अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने लगा. मां को बचाते समय चाकू लगने से बेटे की मौत हो गई. उत्तन सागरी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है.

पति-पत्नी के झगड़े में मां को बचाने आए बेटे की चाकू लगने से मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार
thane meera bhayandar son killed trying to save mother father arrested

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर के उत्तन सागरी पुलिस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी पर चाकू से हमला कर रहे पिता से अपनी मां को बचाने दौड़े बेटे की चाकू लगने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, परिवार के एक रिश्तेदार की सगाई में जाने की बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आक्रोशित पति ने पत्नी पर चाकू से वार करने का प्रयास किया. माँ को हमले से बचाने के लिए बेटा तुरंत बीच-बचाव करने आ पहुँचा, लेकिन इस हाथापाई के दौरान चाकू सीधे बेटे को जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

आरोपी पिता गिरफ्तार
गंभीर रूप से घायल बेटे को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही उत्तन सागरी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अदालत ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

भायंदर पश्चिम संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कन्हैया थोरात ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जाँच की जा रही है. उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की रात लगभग 12 बजे घायल युवक को अस्पताल लाया गया था.
 

यह भी पढ़ें- IAS अनुप गर्ग-IPS साक्षी जमुआर की लव स्टोरी: UPSC में द‍िए 8 अटेम्प्ट, शादी के बाद अब 2,524 KM की दूरी खत्म

यह भी पढ़ें- IAS अपूर्वा पाण्‍डे उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर, अल्मोड़ा की 'मन्नू' से यंगेस्‍ट DM बागेश्‍वर तक की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane, Crime News, Maharastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com