विज्ञापन

रितेश देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज को हरी झंडी

Raja Shivaji Movie Controversy:: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के नाम को लेकर दायर जनहित याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज का रास्ता साफ.

रितेश देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज को हरी झंडी
‘राजा शिवाजी’ विवाद पर हाई कोर्ट का फैसला, रितेश देशमुख को बड़ी राहत

Raja Shivaji Movie Controversy: अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की बहुचर्चित फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चला आ रहा कानूनी विवाद बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद खत्म हो गया है. अदालत ने फिल्म के शीर्षक में ‘छत्रपति' शब्द शामिल न करने को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि केवल सम्मानजनक उपाधि का प्रयोग न करना छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं माना जा सकता. हाई कोर्ट की इस टिप्पणी के साथ ही फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है, जो अब महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर दर्शकों तक पहुंचेगी. NDTV के लिए रुतिक गणकवर की रिपोर्ट.

क्या था पूरा विवाद?

फिल्म राजा शिवाजी की घोषणा 2024 में की गई थी और शूटिंग पूरी होने के बाद इसकी रिलीज डेट भी पहले ही तय कर दी गई थी. रिलीज से ठीक पहले एक संस्था ने फिल्म के नाम में ‘छत्रपति' शब्द न होने को आपत्तिजनक बताते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी.

Raja Shivaji Movie Controversy: राजा शिवाजी फिल्म विवाद

Raja Shivaji Movie Controversy: राजा शिवाजी फिल्म विवाद

याचिका में क्या आपत्ति थी?

‘श्री छत्रपति शिवाजी महाराज फाउंडेशन' की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म के शीर्षक से ‘छत्रपति' शब्द हटाना महान मराठा शासक के सम्मान को ठेस पहुंचाने के समान है, इसलिए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए.

हाई कोर्ट की टिप्पणी

मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की खंडपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म के नाम में सम्मानसूचक उपाधि का इस्तेमाल न करना किसी भी तरह से अपमान नहीं है. अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि यह याचिका पब्लिसिटी हासिल करने के उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होती है.

अब रिलीज़ का रास्ता साफ

न्यायालय के फैसले के बाद राजा शिवाजी की रिलीज में आ रही सभी कानूनी बाधाएं दूर हो गई हैं. अब यह फिल्म शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. राजा शिवाजी को रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है और वह इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं. हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद फिल्म की टीम और दर्शकों में इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें : ‘शिवाजी कोण होता?' किताब विवाद: शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड़ पर FIR, प्रकाशक को जान से मारने की धमकी का आरोप

यह भी पढ़ें : MP के सागर में पूर्व विधायक के बेटे पर करोड़ों की जमीन में हेरफेर के आरोप, 4.49 करोड़ की वसूली की तैयारी

यह भी पढ़ें : मजदूर सत्याग्रह; ऐसी थी बापू की पहली भूख हड़ताल

यह भी पढ़ें : Labour Day 2026: MP के श्रमिकों को अब तक ₹7720.07 करोड़ की सहायता, बच्चों को NEET-JEE की कोचिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com