LPG Booking Rules: 1 मई 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई बड़े नियम बदल गए हैं, जो हर उपभोक्ता के लिए जानना बेहद जरूरी है. Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी तेल कंपनियों ने ये नए नियम लागू किए हैं. इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य गैस की कालाबाजारी रोकना, सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाना और डिलीवरी प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाना है.
डुअल कनेक्शन पर सख्ती
सरकार ने अब उन घरों की पहचान शुरू कर दी है, जहां LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) दोनों कनेक्शन हैं. नए नियम के मुताबिक, ऐसे घरों को LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. अब PNG वाले घर LPG का नया कनेक्शन नहीं ले पाएंगे और न ही गैस रिफिल मिलेगा. इस कदम का मकसद उन लोगों तक LPG पहुंचाना है, जिनके पास PNG की सुविधा नहीं है. अब तक करीब 43,000 लोगों ने अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिया है.
अब जल्दी बुकिंग नहीं कर पाएंगेनए नियम के अनुसार अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया गया है. पहले शहरों में 21 दिन बाद बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा. वहीं, ग्रामीण इलाकों में यह समय बढ़कर 45 दिन तक हो सकता है. अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को अपने आप रिजेक्ट कर देगा.
बिना OTP के नहीं होगी डिलीवरीअब गैस सिलेंडर लेने के लिए सिर्फ गैस बुक या पुरानी रसीद दिखाना काफी नहीं होगा. नई व्यवस्था के तहत हर डिलीवरी पर OTP जरूरी कर दिया गया है.
जब आप सिलेंडर बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (DAC) आएगा. डिलीवरी बॉय को यह OTP बताने के बाद ही आपको सिलेंडर मिलेगा. इससे गलत डिलीवरी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी.
मोबाइल नंबर अपडेट रखना बेहद जरूरीअब क्योंकि डिलीवरी OTP से होगी, इसलिए आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए. अगर नंबर अपडेट नहीं है, तो आपको सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है. आप MyLPG पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी और अगली बुकिंग की तारीख आसानी से चेक कर सकते हैं.
उज्ज्वला योजना में eKYC जरूरीPradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए अब आधार eKYC अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो आपको गैस सब्सिडी मिलने में दिक्कत हो सकती है या सिलेंडर लेने में परेशानी आ सकती है. इसलिए इसे जल्द पूरा करना जरूरी है.
कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा. तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब करीब 3071.50 रुपये का हो गया है. इसमें लगभग 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी कीमतों में लगभग 993 रुपये से 994 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है.
क्यों बढ़े दाम?पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं. इसके बावजूद सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में LPG, PNG और CNG की सप्लाई पूरी तरह बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें- इंश्योरेंस, बिल्डर या सरकार...फ्लैट में आग लग जाए तो कौन देगा पैसा? जानें नुकसान की भरपाई कैसे होगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं