विज्ञापन

सलमान खान ने रितेश देशमुख से मांगा काम, अमिताभ, विद्या, संजय दत्त की इस फिल्म के लिए बोले- मुझे भी लो इसमें

बॉलीवुड में इन दिनों रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और लंबे समय से फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं.

सलमान खान ने रितेश देशमुख से मांगा काम, अमिताभ, विद्या, संजय दत्त की इस फिल्म के लिए बोले- मुझे भी लो इसमें
सलमान खान की जिद और ऋतेश देशमुख की फिल्म का दिलचस्प ट्विस्ट

बॉलीवुड में इन दिनों रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और लंबे समय से फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं. खास बात ये है कि रितेश इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे बल्कि डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है, जिसमें सलमान खान की एंट्री की कहानी ने सभी का ध्यान खींच लिया है. ये किस्सा ना सिर्फ चौंकाता है बल्कि बॉलीवुड की दोस्ती और अंदाज को भी दिखाता है.

जब न्यू ईयर पर हुई बात

रितेश देशमुख ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में सलमान खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया था. दोनों न्यू ईयर पर साथ थे और वहीं हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान सलमान ने फिल्म के बारे में पूछ लिया. रितेश ने बताया कि शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. बस यहीं से बातचीत ने अचानक दिलचस्प मोड़ ले लिया.

सलमान का बेबाक अंदाज

जब सलमान ने पूछा कि वो कौन सा रोल निभा रहे हैं, तो रितेश ने साफ कहा कि उन्होंने उनके लिए कोई रोल सोचा ही नहीं है. ये सुनते ही सलमान ने तुरंत जवाब दिया, 'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही है'. उनका ये अंदाज बिल्कुल वैसा ही था जैसा उनके फैंस उन्हें जानते हैं, सीधा और कॉन्फिडेंस से भरा हुआ. इस एक लाइन ने पूरी कहानी बदल दी.

दोस्ती जो हर बार काम आई

रितेश और सलमान के बीच रिश्ता सिर्फ काम का नहीं बल्कि मजबूत दोस्ती का भी है. इससे पहले भी ‘लई भारी' और ‘वेद' जैसी फिल्मों में सलमान ने खास अपीयरेंस दिया है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखती है और यही वजह है कि यहां औपचारिकताओं की जरूरत नहीं पड़ती.

10 साल का सपना हुआ पूरा

रितेश ने बताया कि वो करीब 10 साल से इस फिल्म को बनाना चाहते थे. साल 2016 में उन्होंने पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी, लेकिन कई कारणों से ये प्रोजेक्ट टलता रहा. कोविड के दौरान भी काम रुक गया. अब आखिरकार ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. इसके अलावा इस फिल्म से ऋतेश के बेटे राहिल भी एक्टिंग में कदम रख रहे हैं, जो इसे और खास बना देता है.

यह भी पढ़ें: संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद में नया ट्विस्ट, कोर्ट के फैसले से लगा प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Riteish Deshmukh, Raja Shivaji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com