विज्ञापन

993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gas Cylinder Price Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा. इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है.

993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, जानें अपने शहर के ताजा रेट
LPG Price Hike:

आज 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि, घर की रसोई संभालने वालों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम स्थिर बने हुए हैं.

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में  ₹993 का बड़ा उछाल

मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा. इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है.

आम आदमी को राहत, नहीं बढ़ें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है. मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है क्योंकि रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है.

अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट 

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज से नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली में आज से ₹993 की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का हो गया है.
कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 का उछाल आया है. अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा.
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है. पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था.
चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है. पहले यहां रेट ₹2,246.50 था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com