आम चुनाव से पुलवामा और पठानकोट आतंकवादी हमलों को जोड़ते हुए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे
(Raj Thackeray) ने शनिवार को कहा कि चुनाव में जीत के लिए ‘पुलवामा की तरह की एक और घटना' निकट भविष्य में घट सकती है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया कि जैसे ही लोकसभा चुनाव नजदीक आएगा आने वाले दिनों में पुलवामा की तरह एक और घटना आने वाले महीनों में घट सकती है. राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को ‘जवानों का अपमान' करार दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राफेल विमान होता तो पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर वायु सेना द्वारा 26 फरवरी के एयर स्ट्राइक में और अधिक गोलाबारी हो सकती थी. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के 13 वें स्थापना दिवस के मौके पर राज ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
राज ठाकरे की मनसे ने निजी एफएम चैनलों से कहा, पाकिस्तानी कलाकारों के गीत नहीं बजाएं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे. राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने सवाल उठाया, ‘पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए. क्या हमें सवाल भी नहीं पूछना चाहिए. दिसंबर में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल बैंकाक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले थे. इस बैठक की पारदर्शिता के बारे में हमें कौन बताएगा.' बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि क्या शाह हवाई हमलों के दौरान सह पायलट थे.
पुलवामा हमला अभी क्यों हुआ? एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने यह बताया कारण
ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना बालाकोट में निशाना ‘चूक' गयी क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें गलत सूचना दी थी. उन्होंने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि देश में राफेल जेट होता तो परिणाम और बेहतर होता, यह हमारे जवानों का अपमान है.' हवाई हमलों में आतंकवादियों के मारे जाने को विवादित बताते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान वापस लौटने की अनुमति कभी नहीं देता. मनसे प्रमुख ने कहा, ‘‘झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है.
चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला जा रहा है. चुनाव जीतने के लिए अगले एक दो महीनो में पुलवामा के समान एक और हमला होगा.' भारत और चीन के बीच 2017 में डोकलाम पर चले गतिरोध का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कहा था कि वह चीनी उत्पादों से दूर ही रहें हालांकि, वह यह बताने में विफल रहे कि गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में इस्तेमाल किया गया सामान कहां से आया था.
BJP से गठबंधन के 2 दिन बाद ही शिवसेना नेता की 'चेतावनी', भाजपा अगर वादा पूरा नहीं करना चाहती तो...
उन्होंने कहा, ‘.....वास्तविक दुश्मन देश के बाहर है अथवा देश के अंदर.' पठानकोट में 2015 में हुए हमलों को चुनाव से जोड़ते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें उनके जन्मदिन पर एक केक दिया था. इस बीच ठाकरे ने कहा कि आम चुनावों के लिए उनकी पार्टी की किसी भी अन्य दल के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है. मनसे प्रमुख कांग्रेस राकांपा गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं.
VIDEO : एमएनएस और शिवसेना के बीच पोस्टर वॉर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं