विज्ञापन

मुंबई: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, आरोपी ने पीटकर किया घायल

मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के बीच बने सार्वजनिक महिला शौचालय में बुजुर्ग का यौन उत्पीड़न किया गया. इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

मुंबई: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, आरोपी ने पीटकर किया घायल
मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग से रेप.
मुंबई:

मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन से बेहद घिनौनी वारदात सामने आई है. गुरुवार रात को एक सार्वजनिक शौचालय के भीतर 60 साल की बुजुर्ग महिला का यौन उत्पीड़न किया गया. विरोध करने पर आरोपी ने उसे सिर और छाती पर वार कर उसे घायल कर दिया. पीड़ित बुजुर्ग महिला खादवली की रहने वाली है और घाटकोपर में दिहाड़ी मजदूरी करती है.वह लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी.

शौचालय गई बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

घटना के वक्त बुजुर्ग महिला 18 साल की बेटी प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर उसका इंतजार कर रही थी. तभी रात करीब 11:12 बजे महिला शौचालय गई थी. शौचालय में कोई कर्मचारी तैनात नहीं था, जिसका फायदा उठाकर 25 साल का आरोपी अंदर घुसा और दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया.

रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में बुजुर्ग का यौन उत्पीड़न

यह घटना घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर 26 नवंबर की रात करीब 11 बजकर 12 मिनट पर हई. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के बीच बने सार्वजनिक महिला शौचालय में बुजुर्ग का यौन उत्पीड़न किया गया. इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.इस घटना के बाद रेलवे स्टेशनों पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. 

पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें वह मेट्रो स्टेशन की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया. रेलवे पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी कुर्ला पुलिस को दी. कुर्ला जीआरपी ने सात पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी को धर दबोचा. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी घाटकोपर का ही रहने वाला है.पेशे से वह दर्जी बताया जा रहा है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं- पूछताछ के दौरान रोने लगते थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, कहते थे- आपने मुझे अपराधी बना दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Crime, Maharashtra Crime, Old Women Raped, Ghatkopar Railway Station, Mumbai Local
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com