विज्ञापन

'मैंने ड्रिंक नहीं किया, दारू पी है...' नशे में धुत बिना नंबर प्लेट वाली कार चलाने वाली पुणे की महिला सिपाही सस्पेंड

महिला सिपाही के निलंबन आदेश में कहा गया है कि उसने नशे की हालत में कार चलाकर सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरे में डाला. ससून अस्पताल की मेडिकल जांच रिपोर्ट में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है.

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में महिला सिपाही सस्पेंड.
NDTV
  • पुणे में शराब के नशे में धुत महिला पुलिसकर्मी अश्विनी केकाण को वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड किया गया है
  • अश्विनी केकाण पर बिना नंबर प्लेट वाली कार में नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप है
  • पुलिस उपायुक्त ने 28 अक्टूबर को उनके निलंबन आदेश जारी किया, जिसमें 26 और 27 अक्टूबर की घटना का जिक्र है
मुंबई:

पुणे में शराब के नशे में धुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.  महिला पुलिस अधिकारी बिना नंबर प्लेट वाली कार में नशे की हालत में मिली थी. RTI कार्यकर्ता विजय कुंभार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. घटना के बाद मांजरी पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

नशे में गाड़ी चलाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड

आरोपी महिला पुलिसकर्मी की पहचान अश्विनी केकाण के रूप में हुई है.  महिला सिपाही को वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है. सामने आए वीडियो में नशे में धुत महिला सिपाही कहती नजर आ रही थी कि, मैंने ड्रिंक नहीं किया है दारू पी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की वर्दी में शराब पीने का आरोप

अश्विनी केकाण के निलंबन का आदेश पुलिस उपायुक्त DCP, परिमंडल-6 की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था. उस पर मांजरी पुलिस स्टेशन की सीमा में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा था. निलंबन आदेश में 26 और 27 अक्टूबर के बीच हुई घटना का जिक्र किया गया है. महिला सिपाही पर पुलिस की वर्दी में शराब पीने और ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप है. 

मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि

निलंबन आदेश में कहा गया है कि महिला सिपाही ने नशे की हालत में कार चलाते समय उस पर से नियंत्रण खो दिया था. उसने लापरवाही से गाड़ी चलाकर सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरे में डाला. ससून अस्पताल की मेडिकल जांच रिपोर्ट में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है. इस मामले में मांजरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज का भी जिक्र है. पुलिस बल की छवि धूमिल करने के आरोप में यह निलंबन की कार्रवाई की गई है.निलंबन अवधि के दौरान  कोई निजी नौकरी या व्यवसाय करने पर भी रोक रहेगी. महिला सिपाही बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगी. उसे रोजाना पुलिस मुख्यालय में हाजिरी लगानी होगी.

ये भी पढे़ं-जिम ट्रेनर के प्यार में पागल थी प्रिया, गाजियाबाद में पति पर चाकू से हमलाकर भागते प्रेमी का VIDEO सामने आया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Pune Police, Drink And Drive, Women Police, Police Suspend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com