विज्ञापन
1 minute ago

Gold Silver Prices Crash: सोने-चांदी में बहुत बड़ी गिरावट हुई है. आज 20 नवंबर, शुक्रवार को सोने-चांदी में कुछ ही घंटे के भीतर 13 हजार रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है. सोना सवा लाख के काफी नीचे आ गया है, वहीं चांदी डेढ़ लाख से नीचे आ गई है. शुक्रवार को सोने में 5 हजार रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है. वहीं चांदी में 8 हजार रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है. 

दूसरी ओर अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्‍स(Comex) पर आज शुक्रवार, 20 नवंबर को सोने में 4.54% तक की गिरावट देखी गई. यहां सोना 3518 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखा. दूसरी ओर चांदी के भाव 7% से ज्‍यादा टूट गए. सिल्‍वर यहां 41.220 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा.  

GOLD SILVER PRICES 20 November 2026 LIVE UPDATES: 

Gold-Silver Crash Reasons LIVE: मार्केट खुलते ही क्‍यों धड़ाम हुए सोना-चांदी?

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, जानकारों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है. सोना 3.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,546 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 41.68 डॉलर प्रति औंस थी.

जानकारों ने कहा कि पिछले दो सत्रों में 6,000 रुपए से अधिक की भारी गिरावट के बाद, सोने पर अभी भी काफी दबाव बना हुआ है. कॉमेक्स गोल्ड को 3,750 डॉलर के नीचे रुकावट का सामना करना पड़ रहा है, यह लगातार बिकवाली के दबाव को दर्शाता है. 

उन्होंने आगे कहा कि यूएस फेडरल रिजर्व की दिसंबर की पॉलिसी मीटिंग एक अहम फैक्‍टर होगी. डॉलर की मजबूती, महंगाई के अनुमान और फेड की पॉलिसी गाइडेंस से ही तय होगा कि बाजार किस दिशा में जाएगा. कुल मिलाकर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है और उतार-चढ़ाव के बने रहने की उम्मीद है. 

अमेरिकी करेंसी की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.74 पर पहुंच गया है. यह मार्च 2025 के बाद डॉलर इंडेक्स का सबसे उच्चतम स्तर है. बता दें कि डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं जैसे यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले स्थिति को दिखाता है. 

Gold-Silver Live: सोना-चांदी के ताजा भाव

Gold prices, Silver Prices 20 November Live: शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना करीब 4 फीसदी या 5,087 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,365 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया.

वहीं 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी में 5.24 फीसदी की गिरावट देखी गई. चांदी 8,250 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,232 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Crash, Gold Silver Price Crash Today, Gold Silver Price Crash Updates, Gold Silver Prices Live, Gold Silver Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com