विज्ञापन

Vande Bharat Cancelled: वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे के बाद कैंसिल की गई सोलापुर-मुंबई डाउन ट्रेन

Vande Bharat Express Train Derailed: यह पहली बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुणे में इस तरह से पटरी से उतरी है. पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों की सुविधा और ट्रैक की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 28 अप्रैल के लिए वंदे भारत ट्रेन की यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है. ट्रेन का चौथा कोच पुणे रेलवे स्टेशन के पास डायमंड क्रॉसिंग पर उतर गया था.

Vande Bharat Cancelled: वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे के बाद कैंसिल की गई सोलापुर-मुंबई डाउन ट्रेन
VANDE BHARAT TRAIN CANCELLED AFTER DERAILMENT

Vande Bharat Express Derailment: महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन के पास बीती रात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. दुर्घटना की शिकार हुई ट्रेन सोलापुर से पुणे होते हुए मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद्द कर दिया गया है. ट्रेन पुणे स्टेशन के पास दुर्घटना की शिकार हुई, जिसके बाद ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का काम देर रात तक चलता रहा. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि दुर्घटना की वजह से न केवल वंदे भारत सेवा प्रभावित हुई, बल्कि कई अन्य ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई.

यह पहली बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुणे में इस तरह से पटरी से उतरी है. पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों की सुविधा और ट्रैक की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 28 अप्रैल के लिए वंदे भारत ट्रेन की यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है. ट्रेन का चौथा कोच पुणे रेलवे स्टेशन के पास डायमंड क्रॉसिंग पर उतर गया था.

ये भी पढ़ें-Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष

'डायमंड क्रॉसिंग' पर पटरी से उतर गया था वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा कोच 

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 27 अप्रैल को शाम करीब 7:30 बजे मुंबई (CSMT) से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा कोच पुणे स्टेशन के पास 'डायमंड क्रॉसिंग' पर पटरी से उतर गया था.दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया. आज ट्रेन की मरम्मत कार्य होगा, जिसके चलते 28 अप्रैल को वापसी वाली ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

मरम्मत कार्य के लिए 1 दिन के लिए रद्द किया गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेल अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना पुणे यार्ड में एक गैर-मानक डायमंड क्रॉसिंग के कारण हुई, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है.  पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का चौथा कोच पटरी से उतर गया था, जिसके कारण सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 22226 को एक दिन के लिए यानी 28 अप्रैल 2026 के लिए रद्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- बदमाशों से अकेले भिड़ गई महिला, पकड़ लिया गिरेबां, चाकू घोंप जान बचाकर भागे लुटेरे, अस्पताल में दर्दनाक मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com