Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने शख्स को बीच सड़क पर घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद भी हमलावर नहीं रुके. उन्होंने मचेटी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए. इस घटना के कुछ ही मिनटों बाद उस शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अदालत के बाहर हुई इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. शिवाजीनगर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू कर दी. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात आपसी रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और कारण है. इस वक्त एक टीम आसपाल लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में भी जुटी है, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
WATCH | पुणे कोर्ट के बाहर फायरिंग, 4-5 हमलावरों ने शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई देखिए 'इंडिया रिपोर्ट' @RajputAditi के साथ #AditiRajputNDTV #Pune #CrimeNews https://t.co/DsS0ZUTj1V
— NDTV India (@ndtvindia) November 25, 2026
4 से 5 हमलावरों ने किया था हमला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है. पुलिस की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ना ही यह पता चल पाया है कि वो शख्स कौन था.
यह भी पढ़ें:- गोद में बच्चा लेकर ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट में हिजाब वाली सांसद ने की बहस, लोग बोले- फिर दिल जीत लिया
यह भी पढ़ें:- चीन में 'हेलो' बोलने वाले अनजान शख्स से बच्चे को हो गया प्यार, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं