विज्ञापन

बदमाशों से अकेले भिड़ गई महिला, पकड़ लिया गिरेबां, चाकू घोंप जान बचाकर भागे लुटेरे, अस्पताल में दर्दनाक मौत

Delhi Crime: रेलवे ट्रैक के किनारे मृतका राखी अपने बेटे और देवर के साथ खाना खा रही थी, तभी आ धमके 3 बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया. दिलेर महिला ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया. खुद को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने चाकू से उस पर चाकू से हमला किया और चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत हो गई.

बदमाशों से अकेले भिड़ गई महिला, पकड़ लिया गिरेबां, चाकू घोंप जान बचाकर भागे लुटेरे, अस्पताल में दर्दनाक मौत
WOMAN KILLED BY ROBBERS WHO CHASED THEM AT RAILWAY TRACKS (AI Generated Image)

Women Stubbed To Death: राजधानी में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों द्वारा चाकू घोंपकर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है. रविवार देर रात नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में लुटेरों का पीछा कर रही एक महिला को रेलवे ट्रैक के किनारे बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसके देवर को भी घायल कर दिया. दिल्ली की दिलेर महिला की पहचान राखी के रूप में हुई है. 

रेलवे ट्रैक के किनारे मृतका राखी अपने बेटे और देवर के साथ खाना खा रही थी, तभी आ धमके 3 बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया. दिलेर महिला ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया. खुद को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने चाकू से उस पर चाकू से हमला किया और चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-Family Killed Rape Accused: जमानत पर बाहर आए रेपिस्ट को परिजनों ने गला घोंटकर मार डाला, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका आरोपी का शव

लुटेरों ने खुद को छुड़ाने के लिए मृतका और उसके देवर पर चाकू से किया हमला

एक चश्मदीद ने बताया कि मृतका राखी बेटे और देवर के साथ खाना खा रहे थे, तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने पता पूछने के बहाने बातचीत करनी चाही. मृतका ने इनकार किया तो वो बदमाशों उनका सामान लेकर भागने लगे. यह देख मृतका ने उनका पीछा किया और एक बदमाश का गिरेबां पकड़ लिया. दोनों के बीच कुछ देर तक हाथापाई हुई और बदमाशों ने खुद को छुड़ाने के लिए मृतका और उसके देवर पर चाकू से हमला कर दिया.

महिला पर पत्थर से भी किया हमला, सिर पर लगी चोट से हुई महिला की मौत

चश्मदीद की मानें तो बदमाशों ने खुद को छुड़ाने के लिए मृतका के ऊपर पत्थर से भी हमला किया और सिर पर लगी गहरी चोट की वजह महिला की मौत हुई.  गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जाता है मृतका का पहला पति 10 साल पहले मर चुका था और वह दो-तीन साल से अपने देवर के घर पर रह रही थी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: RBI से रिटायर्ड ATM कर्मचारी की हत्या, परिवार ने ‘जाजू' पर जताया शक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com