विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

पुणे: मजे के लिए हवा में चलाई गोलियां, पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार, लांघे दंपति मुंबई में रहते हैं और छुट्टियों के दौरान सिंदावने गांव आए हुए थे. इसी दौरान उन्होंने विजय कासेकर की लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में कई राउंड फायरिंग की.

पुणे: मजे के लिए हवा में चलाई गोलियां, पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में दर्ज किया मामला
  • पुणे जिले में मजे-मजे में हवा में गोलियां चलाना एक परिवार को भारी पड़ा है. पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है.
  • वीडियो वायरल होने के बाद राजेश लांघे, स्वाति लांघे और रिटायर्ड सैनिक विजय कासेकर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
  • आरोप है कि विजय कासेकर की लाइसेंसी पिस्टौल से छुट्टियों के दौरान हवा में कई राउंड फायरिंग की गई.

देश भर में हर्ष फायरिंग के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. ऐसा ही मामला महाराष्‍ट्र के पुणे जिले में सामने आया है. हालांकि मजे-मजे में हवा में गोलियां चलाना एक परिवार को काफी भारी पड़ा है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है. परिवार के तीन सदस्‍यों के खिलाफ इलाके में अंधाधुंध फायरिंग करके दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया है. 

यह घटना पुणे जिले की शिरूर तहसील के सिंदावने गांव की है, जहां लांघे परिवार के तीन लोगों पर इलाके में दहशत फैलाने का आरोप लगा है. पुलिस ने राजेश लांघे, उनकी पत्नी स्वाति लांघे और विजय कासेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विजय कासेकर एक रिटायर्ड सैनिक बताए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: नागपुर‑पुणे में फर्जी जाति प्रमाणपत्र घोटाला; अब राज्यभर के कॉलेज रडार पर, 11 पर FIR

कासेकर की लाइसेंसी पिस्‍तौल से फायरिंग 

पुलिस के अनुसार, लांघे दंपति मुंबई में रहते हैं और छुट्टियों के दौरान सिंदावने गांव आए हुए थे. इसी दौरान उन्होंने विजय कासेकर की लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में कई राउंड फायरिंग की. साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुले इलाके में एक पुरुष फायरिंग करता नजर आ रहा है. इसके बाद एक शख्‍स महिला को फायरिंग करना सिखाता है और फिर महिला भी फायरिंग करती है.

ये भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार ने CEC को पत्र लिखकर क्या खुद मुसीबत मोल ली है? एक लाइन छीन सकती है मां-बेटे की कुर्सी

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि इस तरह सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है. मामले की जांच जारी है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Pune Shooting Incident, Firing In The Air
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com