विज्ञापन

पुणे: दो बच्चे को लेकर कुएं में कूद गई मां, तीनों की मौत; वजह पता करने में जुटी पुलिस

पुणे में मां ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया. इसके बाद खुद भी कुएं में कूद गई. तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई.

पुणे: दो बच्चे को लेकर कुएं में कूद गई मां, तीनों की मौत; वजह पता करने में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. शुरुआती जांच में सामने.आया है कि महिला ने पहले बच्चों को कुएं में फेंका और फिर खुद कूद गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों में शोक और सदमे की स्थिति है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

यह मामला पुणे जिले के आंबेगाव तालुका स्थित गोहे बुद्रुक गांव का है. जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने पहले अपने दो मासूम बच्चे को कुएं में फेंका और फिर खुद कूदकर जान दे दी. यह घटना बुधवार शाम को घटित हुई. मृतकों की पहचान अश्विनी तानाजी (मां), अक्षिता तानाजी और कार्तिक तानाजी (बच्चे) के रूप में हुई है. महिला ने किस वजह से ये कदम उठाया, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और प्रशासन मौके पर पहुंचे. उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए घोडेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामला दर्ज कर आत्महत्या के पीछे की असली वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: सूखे की मार झेल रहा मराठवाड़ा, 1000 टैंकर बुझा रहे प्यास, सूखे बांध में मरी मछलियां

ये भी पढ़ें: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम अब 'मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी' होगा, जानें क्यों रखा गया ये नाम

ये भी पढ़ें: गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक लाख रुपये का था इनाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com