विज्ञापन

झूठी अफवाह क्यों फैलाई, गार्ड को गोली चलाने किसने कहा? इन 5 सवालों के घेरे में खान सर, इस बार बढ़ी मुश्किलें

चर्चित शिक्षक खान सर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों पटना में उनके कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग का मामला अब उलझता नजर आ रहा है. ज्ञानबिंदु कोचिंग की ओर से जारी वीडियो में खान सर के गार्ड ही फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही खान सर से भी पूछताछ की गई है.

झूठी अफवाह क्यों फैलाई, गार्ड को गोली चलाने किसने कहा? इन 5 सवालों के घेरे में खान सर, इस बार बढ़ी मुश्किलें
कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में खान सर अब खुद सवालों के घेरे में है.
  • खान सर ने यह क्यों कहा कि उनके सामने 8 10 राउंड फायरिंग हुई है? खान सर इस पूरे मामले को गंभीर बनाना चाहते थे?
  • दोनों गार्ड खान सर के निजी गार्ड हैं. गार्ड को फायरिंग के लिए किसने कहा? क्या फायरिंग के लिए खान सर ने कहा था?
  • ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर कई कोर्स के फीस में खान सर से कम रुपए लेता है. ऐसे में फीस कम करने पर कोई विवाद होगा.
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेटर के बाहर बीते दिनों हुई फायरिंग और कथित हमले का मामला अब खान सर की मुश्किलें बढ़ाता नजर आ रहा है. उनके दो गार्डों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही खान सर से भी पूछताछ हुई है. ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर की ओर से लगाए गए आरोपों और फायरिंग के वीडियो ने खान सर की मुश्किलें बढ़ा दी है. खुद खान सर भी अपने ही बयानों में उलझते दिख रहे हैं. मंगलवार की रात उन्होंने सबसे पहले अपने इंस्टीट्यूट पर फायरिंग का दावा किया था और बाद में उससे पलट गए. अब यह साफ है कि फायरिंग उनके ही गार्ड ने की थी. इस वीडियो के सामने आने के बाद खान सर पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अब खान सर सवालों से घिर गए हैं. उन्हें कई सवालों के जवाब देने होंगे? क्या हैं वे अहम सवाल?- 

1. खान सर ने फायरिंग की झूठी अफवाह क्यों फैलाई?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खान सर ने मंगलवार की रात को फायरिंग की अफवाह क्यों फैलाई? खान सर ने यह क्यों कहा कि उनके सामने 8 10 राउंड फायरिंग हुई है? खान सर इस पूरे मामले को गंभीर बनाना चाहते थे? अगर खान सर यह नहीं कहते कि फायरिंग हुई है तो शायद घटना की इतनी चर्चा नहीं होती. क्या चर्चा में बने रहने वाले खान सर ने यह बात इसीलिए कही? 

2. अपने गार्ड की तरफ से फायरिंग की बात क्यों छुपाई?

मंगलवार की रात जब पुलिसकर्मी और मीडिया के लोग खान सर की कोचिंग पर पहुंचे तो खान सर ने एक बार भी यह नहीं बताया कि उनके गार्ड ने भी हवाई फायरिंग की थी. आत्मरक्षा की दलील जो अब दी जा रही, वह बात पहले क्यों नहीं बताई? 

Latest and Breaking News on NDTV

3. गार्ड को फायरिंग के लिए किसने कहा?

फायरिंग के मामले में खान सर के दो गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों गार्ड खान सर के निजी गार्ड हैं. दोनों गार्ड को फायरिंग के लिए किसने कहा? क्या फायरिंग के आदेश खान सर ने दिए थे? या गार्ड ने उनकी अनुमति के बिना ही फायर किया? 

4. क्या कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस की तारीफ की?

खान सर ने बुधवार को कहा कि वे सम्राट चौधरी की पुलिस को दस में से दस अंक देंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हटने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी लेकिन सम्राट चौधरी की पुलिस न बेहतरीन काम किया है. उन्होंने बार-बार सीएम सम्राट चौधरी और पुलिस की तारीफ की. अब यह सवाल उठ रहा है कि पुलिस की तारीफ के पीछे उनकी क्या मंशा थी? क्या उन्हें पता था कि उनके गार्ड के फायरिंग वाली बात सामने आएगी तो उन्हें परेशानी हो सकती है? ऐस में यह तारीफ उनके लिए कवच का काम करेगी? पुलिस का रवैया उनके लिए सॉफ्ट रहेगा?

खान सर के कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग की घटना के मामले में ज्ञानबिंदु कोचिंग के टीचर को गिरफ्तार किया गया है. उनकी रिहाई के लिए पटना की सड़कों पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

खान सर के कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग की घटना के मामले में ज्ञानबिंदु कोचिंग के टीचर को गिरफ्तार किया गया है. उनकी रिहाई के लिए पटना की सड़कों पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

5. फीस विवाद की वजह या सम्मान समारोह?

मंगलवार की रात खान सर ने यह दावा किया था कि क्योंकि उनके इंस्टीट्यूट की फीस कम है इसलिए उनके कोचिंग पर हमला किया गया है. लेकिन अब ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर ने अपनी फीस जारी कर दी है तब यह साफ है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर कई कोर्स के फीस में खान सर से कम रुपए लेता है. ऐसे में फीस कम करने पर कोई विवाद होगा, इसकी संभावना कम है. इसलिए विवाद की मूल वजह जानना भी अहम है.

इसके अलावा भी कई सवाल हैं जो उठ रहे हैं. खान सर अक्सर चर्चा के केंद्र में रहे हैं और ज्यादातर मौकों पर पब्लिक सेंटीमेंट उनके साथ रहता है लेकिन गुरुवार की दोपहर के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं. ऐसे में खान सर कैसे इन सवालों का जवाब देते हैं, यह देखना होगा.

यह भी पढ़ें - खान सर की गिरफ्तारी की मांग क्यों कर रहे हैं ज्ञान बिंदु के छात्र, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir, Khan Sir Coaching, Khan Sir Coaching Attack Update, Khan Sir Coaching Firing, Khan Sir Coaching Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com