विज्ञापन
12 seconds ago

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सरकार ने B&B योजना के तहत लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी है. अब दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग कोई नया लाइसेंस नहीं देगा. PM मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात के सूरत जाएंगे. वह गुजरात सरकार के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के और पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 4950.39 करोड़ रुपए की लागत वाले चार विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कर्नाटक की डीके सरकार में पोर्टफोलियो मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है. मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल के आईसीयू में हुई अग्निकांड में मृतकों की संख्या पहुंची 6 पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस में 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले किए गए हैं. नोएडा के सेक्टर 74 की एक सोसायटी में आग लग गई है. देखें पल-पल का अपडेट.

LIVE UPDATES...
 

डीके शिवकुमार सरकार में मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार में मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने पद से इस्तीफा देते हुए इसके पीछे की बड़ी वजह बताई है. उन्होंने बताया कि डीके ने उनसे क्या वादा किया और क्या थमा दिया.

पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के मामले पर आज सुनवाई होगी. समर वेकेशन बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी. याचिका में प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के योगी सरकार के 25 मई के फैसले को चुनौती दी गई है. पंचायत चुनाव समय से न कराने जाने पर सवाल उठाए गए हैं. यूपी सरकार, डायरेक्टर पंचायती राज, डीएम, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, जिला पंचायती राज अधिकारी को पक्षकार सरकार बनाया गया है. याचिका कौशांबी के आशीष कुमार की ओर से दाखिल की गई है .

नोएडा के सेक्टर 74 की सोसायटी में लगी आग बुझी

नोएडा के सेक्टर 74 की सोसायटी में लगी आग बुझा ली गई है. अब कूलिंग प्रोसेस जारी है. अभी तक कही किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात यात्रा पर जाएंगे. वह सूरत से गुजरात सरकार के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के और पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 4950.39 करोड़ रुपए की लागत वाले चार विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली पुलिस जय मिश्रा को तलाश रही

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस जय मिश्रा की तलाश में जुटी है.

बिहार के कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक

बिहार के छपरा के हेमनगर के एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी सामने आई है.

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन

हिमाचल प्रदेश के शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस पर नशा-विरोधी अभियान के तहत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया.

नोएडा के सेक्टर 74 में की IVY County सोसायटी में लगी आग

नोएडा के सेक्टर 74 में की IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com