विज्ञापन

RBI MPC Meeting: क्‍या होम लोन-कार लोन की EMI पर मिलेगी राहत? थोड़ी देर में RBI गवर्नर संजय मल्‍होत्रा सुनाएंगे फैसला

RBI MPC Meeting Decisions Today: एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से वैश्विक हालात बदल रहे हैं, आरबीआई अभी 'वेट एंड वॉच' की पॉलिसी अपना सकता है.

RBI MPC Meeting: क्‍या होम लोन-कार लोन की EMI पर मिलेगी राहत? थोड़ी देर में RBI गवर्नर संजय मल्‍होत्रा सुनाएंगे फैसला
RBI Monetary Policy Meeting: क्‍या कम होगी आपके लोन की EMI? फैसला थोड़ी देर में
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

RBI MPC Meeting June 2026: क्‍या आपने रेपो रेट से लिंक्‍ड होम लोन, कार लोन या अन्‍य तरह का बैंक लोन लिया है? अगर हां तो आज आपके लिए अहम दिन है. बुधवार 3 जून से चल रही MPC की मीटिंग के बाद आज शुक्रवार को RBI रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगा. केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा आज सुबह 10 बजे से मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के फैसलों के बारे में जानकारी देंगे. रेपो रेट बढ़ाया गया है, कम किया गया है या पहले की तरह 5.25% बरकरार रखा गया है, ये थोड़ी देर में क्लियर हो जाएगा. ज्‍यादातर इकोनॉमिस्‍ट का ऐसा मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव और आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए इस बार  ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम ही है.  

EMI कम होगी या वैसी ही रहेगी?

ज्यादातर इकोनॉमिसेट और जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक इस बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करेगा. फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने की पूरी संभावना है. इसका मतलब है कि आपकी होम लोन या कार लोन की EMI अभी कम नहीं होने वाली. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से वैश्विक हालात बदल रहे हैं, आरबीआई अभी 'वेट एंड वॉच' की पॉलिसी अपना सकता है. हालांकि मौजूदा परिस्थितियों में ये भी राहत की ही बात है कि केंद्रीय बैंक ब्‍याज दरें नहीं बढ़ाएगा.  
 

खबर अपडेट हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com