पुणे जिले में मजे-मजे में हवा में गोलियां चलाना एक परिवार को भारी पड़ा है. पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है. वीडियो वायरल होने के बाद राजेश लांघे, स्वाति लांघे और रिटायर्ड सैनिक विजय कासेकर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. आरोप है कि विजय कासेकर की लाइसेंसी पिस्टौल से छुट्टियों के दौरान हवा में कई राउंड फायरिंग की गई.