महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक गर्भवती महिला और उसके परिवार उस समय बाल-बाल बच गई जब एम्बुलेंस के इंजन में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों बाद ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया. जो वीडियो सामने आया है, उसमें एम्बुलेंस में आग नजर आ रही है और थोड़ी ही देर में एम्बुलेंस आग के गोले में तब्दील हो जाती है. ऊपर तक आग की लपटें उठ रही. एम्बुलेंस में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के कुछ घरों की खिड़कियां त भी टूट गईं.
कैसे बाल-बाल बची गर्भवती महिला
हालांकि गनीमत ये रही कि एम्बुलेंस ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलता देख लिया और वो वक्त रहते नीचे उतर गया. ड्राइवर समझदारी दिखाते हुए एम्बुलेंस से सुरक्षित दूरी पर चला गया, साथ ही उसने गर्भवती महिला और परिवार को भी ऐसा ही करने को कहा. सभी के उतरने के बाद एम्बुलेंस के इंजन में आग लग गई और कुछ ही मिनटों बाद वाहन के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्पताल जा रही थी एम्बुलेंस
यह घटना दादा वाडी इलाके में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फ्लाईओवर पर उस समय हुई जब एम्बुलेंस गर्भवती महिला और उसके परिवार को एरंडोल सरकारी अस्पताल से जलगांव जिला अस्पताल ले जा रही थी. अगर ड्राइवर वक्त रहते समझ नहीं दिखाता तो कुछ भी हो सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं