विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2017

पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली मारी गई

पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली मारी गई
प्रतीकात्मक फोटो.
नागपुर: पुलिस के साथ गुरुवार को दोपहर में बोटेझारी वादगांव में हुई एक मुठभेड़ में एक महिला नक्सली कमांडर मारी गई.

पुलिस ने बताया कि नक्सली की पहचान ज्योति गवाडे के तौर पर हुई है और वह कासनासुर गुट की उप कमांडर थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में तीन से चार बजे के बीच यह मुठभेड़ तब हुई जब वन इलाके में पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी. नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह भाग निकले.

तलाशी अभियान के दौरान ज्योति का शव और एक बंदूक मिली.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्, महिला नक्सली मारी गई, पुलिस मुठभेड़, बोटेझारी वादगांव, Maharashtra, Woman Maoist Killed, Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com