विज्ञापन

सड़क पर थूकने से रोका तो ओला ड्राइवर ने बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, बीवी बचाती रही, वीडियो आया सामने

मामले के तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए शहर के पुलिस कमिश्नर को कॉल कर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया.

सड़क पर थूकने से रोका तो ओला ड्राइवर ने बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, बीवी बचाती रही, वीडियो आया सामने
ओला ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा.
  • मुंबई के ठाणे में एक ओला कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को सड़क पर थूकने से मना करने पर बुरी तरह पीटा
  • बुजुर्ग की पत्नी ड्राइवर को रोकने की कोशिश करती रही लेकिन उसने मारपीट बंद नहीं की
  • मारपीट का वीडियो वायरल होने पर शिवसेना के दोनों गुटों ने ड्राइवर को ढूंढकर उसकी जमकर पिटाई की
मुंबई:

थप्पड़, धक्का, मारपीट फिर पत्थर से कूचने की कोशिश... मुंबई से सटे ठाणे का ये वीडियो देखकर किसी का भी दिल डर से कांप उठेगा. बुजुर्ग को ओला कैब ड्राइवर ने बहुत ही बेरहमी से पीटा. वजह सिर्फ इतनी सी थी कि बुजुर्ग ने कैब ड्राइवर को मॉल के बाहर सड़क पर थूकने से मना किया था. इतना सुनते ही ड्राइवर ने अपना आपा खो दिया. उनको बुजुर्ग की नसीहत इतनी नागवार गुजरी कि उसने उम्र का लिहाज किए बिना उनको पीटना शुरू कर दिया. ड्राइवर के सिर पर तो जैसे खून सवार था. बिना कुछ देखे और सुने वह बस पीटता जा रहा था. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.

ओला ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा

बुजुर्ग की पत्नी ओला ड्राइवर को रोकने की कोशिश करती रही लेकिन ओला ड्राइवर नहीं रुका. मारपीट का वीडियो वायरल होते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उस ड्राइवर को ढूंढकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए शहर के पुलिस कमिश्नर को कॉल कर आरोपी पर अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाने का निर्देश दिया, जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कैब ड्राइवर को जड़े थप्पड़

शिंदे और उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने मिलकर ओला ड्राइवर को ढूंढकर सबसे पहले जोर से एक थप्पड़ जड़ा. इस बीच वह सफाई देने लगा तो दूसरे कार्यकर्ताओं ने उसे धड़ाधड़ थप्पड़ जड़ दिए. बुजुर्ग को पीटने वाले ओला ड्राइवर की धुनाई करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसे वर्तक नगर पुलिस के हवाले कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

बुजुर्ग ने सड़क पर थूकने से रोका तो कर दी पिटाई

बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर शिवसेना (शिंदे गुट और उद्धव गुट) के कार्यकर्ताओं ने उस ओला ड्राइवर का पता लगा लिया. ओला ड्राइवर की हिमाकत तो देखिए. एक तो जीरो सिविक सेंस कि वह मॉल के बाहर सड़क पर थूक रहा था. और जब उसे रोका तो उसने बुजुर्ग को ही पीटना शुरू कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

शिवसेना कार्यकर्ताओं के सामने कैब ड्राइवर ने सफाई देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और उसको थप्पड़ जड़ते गए. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Thane Video Goes Viral, Ola Cab Driver Misbehaved, Beaten Video Viral, Ola Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com