- जालंधर के डॉक्टर मीनाक्षी का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला, जिससे सुसाइड की आशंका जताई गई
- डॉक्टर मीनाक्षी के पिता ने बताया कि उनके नाम पर डॉक्टर पीयूष ने बिना बताए ढाई करोड़ रुपये का लोन ले रखा था
- मृतका की मां ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पीयूष का अस्पताल की नर्स के साथ अफेयर था और वह बेटी से मारपीट करता था
Jalandhar Suicide News: जालंधर के नेशनल आई अस्पताल (National Eye Hospital) के सर्जन डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी की मौत खबर ने पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल, ये कहा जा रहा है कि डॉ. मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया है. उसका शव बुधवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला. मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने बताया कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी. शादी के बाद थार ली थी. इसकी किस्तें वह अपनी सैलरी से भर रही थी. इस बीच डॉ. पीयूष ने बिना बताए मीनाक्षी के नाम पर ढाई करोड़ लोन ले लिया था.
वहीं, मृतका की मां ने बताया कि दामाद का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसकी वजह से उनकी बेटी से मारपीट की जाती थी. दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है. मुझसे गलती हो गई. मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है, लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल है. पोस्टमार्टम होगा, तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है? मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था. कुछ लोन गाड़ी पर था, तो कुछ अस्पताल के नाम पर था.
अस्पताल की नर्स से अफेयर का है आरोप
मृतका डॉक्टर मीनाक्षी के पिता ने भी आरोप लगाया है कि अस्पताल में ही काम करने वाली लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे. बेटी को इसका शक हुआ, तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले. इसमें डॉक्टर पीयूष के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई. ये फुटेज पुलिस को भी दी है. पिता ने कहा डॉक्टर पीयूष मेरी बेटी को पीटता था. वह एक पिता हैं, इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहते थे. उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है.
जुलाई 2025 से अलग रह रही थी
उन्होंने कहा कि बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूष से अलग रहने लगी. जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी. इस महीने में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी. मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई, तो पता चला कि उनके नाम पर ढाई करोड़ रुपये का लोन चल रहा है. कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे.
पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप
पिता ने बताया कि बेटी तलाक लेना चाहती थी. उन्होंने बेटी को कहा था कि कोर्ट से तलाक करवा देते हैं, कुछ देर रुक जाओ. इस बीच लोन की बात पता चल गई, जिससे बेटी परेशान हो गई. बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी. पिता ने कहा कि पीयूष ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है. उनकी मांग है कि पुलिस पीयूष को अरेस्ट कर हमें इंसाफ दिलाए.
यह भी पढ़ें- पत्नी को था इंस्टाग्राम का शौक, गुस्साए पति ने 8 माह की गर्भवती को बेरहमी से पीटा, गर्भ में ही मासूम की मौत
इस पूरे मामले पर थाना 6 के प्रभारी सुशील कुमार ने फोन पर बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला डॉ. का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था. मामले में पुलिस ने BNS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. फिलहाल, आरोपी पति का फोन बंद आ रहा है . अभी तक उससे पूछताछ नहीं हो पाई है और अभी कानूनी पेपर वर्क हो रहा है. फिलहाल, डॉ मीनाक्षी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का भाई, बहन को बताया शातिर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं