विज्ञापन

Nasik News: ​नासिक के गंगापुर बांध में डूबने से 4 मासूम बच्चों की मौत, अचानक जलस्तर बढ़ने से हुआ हादसा

​महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गंगापुर बांध के गहरे पानी में डूबने से चार मासूम बच्चों की असामयिक मौत हो गई. मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं, जो बांध के नजदीकी सावरगांव के रहने वाले थे.

Nasik News: ​नासिक के गंगापुर बांध में डूबने से 4 मासूम बच्चों की मौत, अचानक जलस्तर बढ़ने से हुआ हादसा

Nasik Gangapur Dam: महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, जिले के गंगापूर बांध में डूबने से गुरुवार को चार मासूम बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह सभी बच्चे गंगापूर बांध के नजदीक स्थित सावरगांव के रहने वाले थे. ये बच्चे गुरुवार को बांध के पास गए थे. पानी में उतरने के बाद बच्चों को गहराई का सही अंदाजा नहीं मिल पाया. 

जलस्तर अचानक बढ़ने और पानी का रफ्तार ज्यादा होने की वजह से चारों बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए और एक-एक कर गहरे पानी में समा गए, जब तक आसपास के लोगों को इस बात की भनक लगती और उन्हें बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी. 

चारों बच्चों की हुई पहचान

स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है. मृतकों की पहचान मयुरी पवन जाधव, गणेश सुरेश गोतरने, निखिल मच्छिन्द्र गोतरणे और साहिल मनोहर गोतराने के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें- 'जालंधर के डॉ. पीयूष का नर्स से था अफेयर, चोरी से लिया ढाई करोड़ लोन, लेडी डॉक्टर पत्नी ने कर लिया सुसाइड'

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना ने एक बार फिर बांधों और जलाशयों के पास सुरक्षा इंतजामों और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें- ​गाजियाबाद में एक 21 वर्षीय युवक तस्लीम की चाकू मारकर हत्या, 15 दिन में तीसरी वारदात से हड़कंप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nasik Case, Gangapur Dam, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com