Navi Mumbai International MediCity: विश्व की सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी प्रणालियों में से एक के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार, क्लीवलैंड क्लिनिक (सीसी), ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट तथा आरोधन हेल्थ सिटी (एएचसी) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी के विकास हेतु सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी के रूप में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. उनके साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा ब्रुकफील्ड और एएचसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.
हील इन इंडिया विजन करेंगे साकार : सीएम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा ‘मेडिसिटी' रोगी सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और प्रतिभा को एकीकृत रूप से एक ही परिसर में लाने वाली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की महाराष्ट्र सरकार की परिकल्पना है. यह परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘हील इन इंडिया' दृष्टिकोण के अनुरूप है और शीघ्र ही वास्तविकता का रूप लेगी.
कुछ ऐसा है NMIMC प्रोजेक्ट, देखिए Video
Here's how the Navi Mumbai International MediCity [NMIMC] - the new global healthcare ecosystem, with @ClevelandClinic as the anchor partner, look like !#Maharashtra #NaviMumbai pic.twitter.com/te1XWR0D4l
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 10, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “आज हस्ताक्षरित यह समझौता भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है. हमें गर्व है कि विश्व की सबसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक क्लीवलैंड क्लिनिक ने इस पहल में महाराष्ट्र के साथ भागीदारी का निर्णय लिया है. मैं डॉ. मिहाल्जेविक के नेतृत्व वाली पूरी क्लीवलैंड क्लिनिक टीम का तथा विशेष रूप से डॉ. समीर कपाड़िया और लक्ष्मी मित्तल का इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ.”

Navi Mumbai International MediCity: महाराष्ट्र सरकार और क्लीवलैंड क्लिनिक के बीच ऐतिहासिक समझौता
इनकी मौजूदगी में हुआ समझौता
मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार कौस्तुभ धवसे ने क्लीवलैंड क्लिनिक मुख्यालय में महाराष्ट्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया. क्लीवलैंड क्लिनिक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टोमिस्लाव मिहाल्जेविक, डॉ. समीर कपाड़िया (अध्यक्ष, कार्डियोवैस्कुलर मेडिसिन), डॉ. फाल्कोने (अध्यक्ष, इमर्जिंग मार्केट्स) तथा आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्लीवलैंड क्लिनिक के बोर्ड सदस्य लक्ष्मी मित्तल ने किया. आरोधन हेल्थ सिटी की डॉ. सलोनी पटवर्धन भी क्लीवलैंड में उपस्थित थीं.
नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी प्रोजेक्ट में ये है खास
भारत के पहले वैश्विक स्तर के स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान, चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में परिकल्पित नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी का विकास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप लगभग 250 एकड़ भूमि पर किया जाएगा.
एनएमआईएमसी की परिकल्पना केवल स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने तक सीमित नहीं है. इस पारिस्थितिकी तंत्र में विश्वस्तरीय अस्पताल, चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षण संस्थान, क्लिनिकल अनुसंधान केंद्र, जैव-प्रौद्योगिकी एवं जीवन विज्ञान सुविधाएँ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्वास्थ्य नवाचार, वेलनेस अवसंरचना तथा संबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही सहयोगात्मक परिसर में विकसित किया जाएगा.
History created!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 10, 2026
Cleveland Clinic (Ohio, USA) is coming to Maharashtra (India) !
Extremely elated to share that Govt of Maharashtra signs MoU with the Cleveland Clinic, Brookfield Asset Management and Arodhan Health City to develop Navi Mumbai International MediCity (NMIMC)—a… pic.twitter.com/mWgvblDxjV
इसके अंतर्गत वह अनुसंधान अवसंरचना, उन्नत तकनीकी क्षमताएँ और शैक्षणिक विशेषज्ञता उपलब्ध कराएगा, जिससे अत्याधुनिक स्वास्थ्य नवाचार, ट्रांसलेशनल रिसर्च, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रिसिजन मेडिसिन पहलों को बढ़ावा मिलेगा.
क्लिनिकल उत्कृष्टता, नवाचार और शिक्षा के लिए विश्वस्तरीय मंच : टॉम मिहाल्जेविक
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष डॉ. टॉम मिहाल्जेविक ने कहा, “क्लीवलैंड क्लिनिक विश्वभर में रणनीतिक भागीदारी के माध्यम से रोगी सेवा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. एनएमआईएमसी हमें ऐसी दूरदर्शी स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी प्रणाली में अपनी विशेषज्ञता योगदान करने का अवसर प्रदान करता है, जो भविष्य के रोगियों, स्वास्थ्य पेशेवरों और शोधकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित की जा रही है. भारत में क्लिनिकल उत्कृष्टता, नवाचार और शिक्षा के लिए विश्वस्तरीय मंच विकसित करने हेतु महाराष्ट्र सरकार, ब्रुकफील्ड और आरोधन हेल्थ सिटी के साथ सहयोग करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है.”
आरोधन हेल्थ सिटी की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. सलोनी पटवर्धन ने कहा, “विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं को एक साथ लाकर एकीकृत स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना हमेशा हमारा उद्देश्य रहा है. आज का यह महत्वपूर्ण पड़ाव हमें उस लक्ष्य के और निकट ले आया है तथा नवी मुंबई को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.” महाराष्ट्र सरकार इस भागीदारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी तथा लागू नीतियों और नियमों के अनुरूप आवश्यक स्वीकृतियाँ एवं अनुमतियाँ प्राप्त करने में इस समूह की सहायता करेगी.
क्या है नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी?
नवी मुंबई इंटरनेशनल मेडिसिटी महाराष्ट्र सरकार द्वारा विकसित की जा रही एक परिवर्तनकारी स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान पहल है. भारत की सबसे बड़ी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी प्रणालियों में से एक के रूप में विकसित होने वाली यह परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थापित की जाएगी. इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, नवप्रवर्तकों और निवेशकों को एक मंच पर लाकर क्लिनिकल उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और चिकित्सा शिक्षा पर आधारित वैश्विक स्तर का प्रतिस्पर्धी स्वास्थ्य सेवा केंद्र विकसित करना है.
यह भी पढ़ें : लंदन निवासी बनकर ठगी, शहडोल की शिक्षिका को लगाया 34 लाख रुपये का चूना; ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी
यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले MP में बड़ा आयोजन; 14 जून को स्पेशल सेशन, CM मोहन यादव की खास अपील
यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़ें : MP में बीजेपी ने निर्विरोध जीती तीनों राज्यसभा सीटें; तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को मिला प्रमाण पत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं