प्रतीकात्मक फोटो
- सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं UBER और OLA के ड्राइवर
- इनकम घटने से हैं नाराज
- इसकी प्रमुख वजह इन कंपनियों का कुप्रबंधन है
मुंबई:
मोबाइल एप पर टैक्सी बुकिंग करने की सुविधा देने वाली कंपनी उबर और ओला से जुड़े ड्राइवरों ने 18 मार्च की आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. यह हड़ताल मुंबई, दिल्ली- एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे जैसे प्रमुख शहरों में होने की संभावना है. इस हड़ताल का आह्वान महाराष्ट्र नवनिर्माण वहातुक सेना( एमएनवीएस) ने किया है. एमएनवीएस के संजय नाइक ने कहा, ‘‘ ओला और उबर ने ड्राइवरों से बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वह अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. उन्होंने पांच से सात लाख रुपये निवेश किए और उन्हें मासिक आधार पर डेढ़ लाख रुपये तक कमाने की उम्मीद थी, लेकिन वह इसका आधा भी नहीं कमा पा रहे हैं, इसकी प्रमुख वजह इन कंपनियों का कुप्रबंधन है.’’
यह भी पढ़ें: दिल्ली: लिफ्ट के बहाने सवारियों से लूटपाट करता था ये गैंग, पुलिस ने पकड़ा तो खुल गई पोल
नाइक ने आरोप लगाया कि बुकिंग में यह कंपनियां उनके स्वामित्व वाली टैक्सियों को तरजीह देती हैं, इससे भी ड्राइवरों की कमाई पर असर पड़ा है. नाइक का दावा है कि इन कंपनियों ने मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने के लिए ड्राइवरों को गारंटीपत्र तो दिए, लेकिन उनका कोई सत्यापन नहीं किया. अब उनकी लागत पूरी नहीं होने से वह इसका भुगतान करने में सक्षम नहीं है. उल्लेखनीय है कि अकेले मुंबई में इन कंपनियों की 45,000 से ज्यादा टैक्सियां हैं और अब काम कम होने से 20% कम टैक्सियां सड़कों पर दौड़ रही हैं.
VIDEO: मुंबई में ओला-उबर कैब पर सख्ती के विरोध में आज इनके ड्राइवरों की हड़ताल
उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. उन्होने आगे कहा कि चालकों ने इस मामले में हस्तक्षेप के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से संपर्क किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
OLA And UBER, Drivers Strike