विज्ञापन

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एक और बुरी खबर, दिल्ली में टैक्सी-ऑटो यूनियन 3 दिन की हड़ताल की तैयारी में

दिल्ली में बढ़ती ईंधन कीमतों के विरोध में टैक्सी और ऑटो चालकों की यूनियन 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल पर जाने की योजना बना रही है.

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एक और बुरी खबर,  दिल्ली में टैक्सी-ऑटो यूनियन 3 दिन की हड़ताल की तैयारी में
  • दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालकों की यूनियन ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण किराये बढ़ाने की मांग की है
  • ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का पत्र भेजा है
  • चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण परिवारों की आजीविका में कठिनाई बताई है

दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालकों की यूनियन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर टैक्सी और ऑटो के किराये में वृद्धि की मांग को लेकर 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की योजना बना रही हैं. ‘ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस' ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखीं.

चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा, ‘‘सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चालक अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए, दिल्ली के अन्य संगठनों के समन्वय से चालक शक्ति यूनियन ने 21, 22 और 23 मई को चक्का जाम का आह्वान किया है और इन दिनों वाहन न चलाने की अपील की है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Strike Auto Taxi, Fare Hike Demand Delhi, CNG Petrol Diesel Price Hike, Drivers Union Protest, Delhi Transport Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com