पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के रायगढ़ के अलीबाग में नीरव मोदी (Nirav Modi Bungalow Demolition) के बंगले को डायनामाइट से ढाहा दिया गया है. बंगले (Nirav Modi) को गिराने के लिए खंभों में डायनामाइट भी लगाया गया. शुक्रवार को रिमोट कंट्रोल से डायनामाइट को उड़ाया गया. नीरव मोदी के इस बंगले को 25 जनवरी को तोड़ने की शुरुआत हुई थी. लेकिन बंगला क़िलानुमा इतना मज़बूत बनाया गया है कि इसे तोड़ने में महीनों का समय लगता. इसलिए इसे बम से उड़ाने का फ़ैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि नीरव मोदी का यह बंगला करीब सौ करोड़ रुपये की कीमत का था.
अलीबाग में नीरव मोदी के अवैध बंगले को कैसे उड़ाया गया:
- रूपन्या नाम का ये बंगला अलीबाग में कीहिम गॉव में समंदर किनारे है.
- बारूद से उड़ाने के लिए जरूरी तैयारी 2 दिन से चल रही थी.
- इसके लिए 50 मजदूरों और तकनीशियन को लगाया गया था.
- बंगले के खम्भों और दीवार में कुल 110 छेद बनाये गए.
- तकरीबन 30 किलो डायनामाइट भरा गया है.
- सभी 110 डायनामाइट एक साथ डेटोनेटर से ब्लास्ट किये गए.
- रायगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ विजय सूर्यवंशी रिमोट से बटन दबाकर ब्लास्ट किया.
PNB घोटाला : सीबीआई ने बैंक अधिकारियों समेत 10 को किया गिरफ्तार
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक फरवरी को महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) के अलीबाग स्थित अवैध बंगले को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उच्च न्यायालय ने रायगढ़ जिले के अलीबाग में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था. मुंबई से लगी हुई यह जगह छुट्टियां मनाने के लिए लोकप्रिय है.
#WATCH Maharashtra: PNB Scam accused Nirav Modi's bungalow in Alibag, Raigad district demolished by authorities. pic.twitter.com/ngrJstNjoa
— ANI (@ANI) March 8, 2019
सरकार की ओर से अदालत में पेश होते हुए वकील पी पी काकड़े ने मुख्य न्यायाधीश एन एच पाटिल के नेतृत्व वाली एक खंड पीठ को बताया कि जिला कलेक्टर ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, ‘नीरव मोदी का बंगला गिराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन एक बड़ा बंगला होने की वजह से इसके बारे में इंजीनियरों से सलाह ली जा रही है. बंगले को गिराने का काम नियंत्रित विस्फोटों के जरिए अंजाम दिया जाएगा.''
कांग्रेस जानबूझकर राफेल पर बहस से बच रही है, हम संसद में बहस को तैयार: रविशंकर प्रसाद
वहीं इससे पहले वाली सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसने इस बंगले को कुर्क कर लिया है, इसलिए इस मामले में उसे भी सुना जाए। निदेशालय ने ही मोदी पर धनशोधन का आरोप लगाया है. इससे पहले 26 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने देश छोड़कर भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़ी 147.72 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की.
बैंकों का एक लाख करोड़ से ज्यादा 'घोटाले' की भेंट चढ़ा, 4 साल में 19 हजार मामले दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि इन में गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के मुंबई की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं इनका कुल बाजार मूल्य 147,72,86,651 रुपये है. जब्त की गई संपत्तियों में आठ कारें, संयंत्र और मशीनरी, आभूषणों की खेप, पेटिंग और कुछ इमारतें शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ की गई 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी वांछित है. उनकी समूह कंपनियां भी मामले में आरोपी है. एक अधिकारी के मुताबिक उनकी कंपनियों में फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड, फायरस्टार इंटरनेशनल प्रा लिमिटेड, राधेशिर ज्वैलरी कंपनी प्रा लि और रिथिम हाउस प्रा. लि. शामिल है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिक निरोधी कानून 2002 के तहत संपत्तियों की कुर्की की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं