विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

किसानों की जमीन को लेकर विवादों में आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, बिना अनुमति खरीद कराड़ों की जमीन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म से उनका थिएट्रिकल डेब्यू होने वाला है. कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अलीबाग में जमीन खरीदी थी.

किसानों की जमीन को लेकर विवादों में आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, बिना अनुमति खरीद कराड़ों की जमीन
सुहाना खान की अलीबाग जमीन डील पर विवाद, बिना अनुमति खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म से उनका थिएट्रिकल डेब्यू होने वाला है. कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अलीबाग में जमीन खरीदी थी, इस जमीन पर एक विवाद हो गया है. बताया जा रहा है कि इसे सुहाना खान ने बिना सरकार की अनुमति के खरीदा है. दरअसल, सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में मई 2023 में 12 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी. इसके लिए एक्ट्रेस ने स्टाम्प ड्यूटी भी दी. मगर अब कहा जा रहा है कि यह डील सही नहीं है. असल में ये जमीन सरकार ने किसानों को खेती के लिए दी थी और सुहाना खान ने बिना अनुमति इसे खरीद लिया.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान और प्रभास की इस एक्टर ने कर दी छुट्टी, पांच लाख रुपये में बिकी फिल्म की एक टिकट

यही नहीं, जो दस्तावेज जमा किए गए हैं उनमें सुहाना को किसान दिखाया गया है. इस प्रॉपर्टी को देजा वू प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत किया गया है. यह कंपनी गौरी खान के परिवार की है, जिसमें वह और उनकी भाभी डायरेक्टर हैं. अब इस मामले में अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष जांच रिपोर्ट मांगी गई है. इसका आदेश रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने जारी किया है. यही नहीं, इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद सुहाना खान के नाम पर वहां पर समंदर किनारे 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी. अभी तक सुहाना खान या शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना ओटीटी पर आर्चीज से डेब्यू कर चुकी हैं, तो अब डैड शाहरुख खान के साथ जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगी. डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद का है, जिन्होंने शाहरुख की पठान का निर्देशन किया था. उनके अलावा मूवी में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे हैं. इसे अगले साल रिलीज किया जा सकता है. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है. इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाई देंगे.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Land Dispute, Shah Rukh Khan, Suhana Khan Alibaug Land Dispute, Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com