भीषण गर्मी में बिजली कटौती, नवी मुंबई के लोग इससे परेशान हो गए हैं. शहर के उलवे इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बिजली कटौती हो रही है. दिन हो या रात कभी भी लाइट जा रही है, इससे लोग गर्मी में चैन की नींद सो भी नहीं पा रहे हैं. बिजली कटौती से परेशान एक कामकाजी महिला अपनी व्यथा सुनाते हुए बुरी तरह बिलख पड़ी. उसने कहा कि हफ्ते भर से ठीक से नहीं सोई, रोज सुबह 6 बजे जॉब पर जाना पड़ता है. अब यह ट्रॉमा झेला नहीं जा रहा. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नवी मुंबई: बिजली कटौती से परेशान महिला का रोते हुए वीडियो वायरल#Mumbai | #ViralVideo pic.twitter.com/YP4VTsQqRv
— NDTV India (@ndtvindia) June 8, 2026
हफ्ते भर से ठीक से नहीं सोई हूं, रोते हुए बोली महिला
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र से असम तक झमाझम बारिश, दिल्ली-UP में फिर भीषण गर्मी, जानें उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मॉनसून
लोगों ने घेरा बिजली विभाग कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस
इधर, नवी मुंबई के कामोठे में भी रात में बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे परेशान हजारों लोगों का गुस्सा सोमवार 8 जून को फूट पड़ा. लोगों ने महावितरण बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर लचर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बिजली कटौती के कारण लोग इतने आक्रोशित थे कि हालात तनावपूर्ण हो गए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कामोठे पुलिस की बड़ी टुकड़ी को तुरंत मौके पर तैनात करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- तब बिजली के तारों पर कपड़े सूखा करते थे... यूपी में बिजली कटौती पर सीएम योगी ने विरोधियों को दिया करारा जवाब
कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अधिकारियों के रवैये से नाराज प्रदर्शनकारियों ने कामोठे पुलिस स्टेशन के सामने मुख्य चौराहे पर चक्काजाम किया. इस दौरान लोगों ने अघोषित बिजली कटौती तुरंत रोकने और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं जाती आंदोलन जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं