विज्ञापन

नासिक TCS मामला: CDR से खुलासा, केस दर्ज होते ही निदा खान ने किए कई संदिग्ध फोन कॉल

Nashik TCS Case: नासिक TCS धर्मांतरण केस में आरोपी निदा खान की CDR रिपोर्ट से बड़े खुलासे. FIR के बाद मुंब्रा-नासिक में किए कई संदिग्ध कॉल्स, जांच तेज. पढ़िए पूरी खबर.

नासिक TCS मामला: CDR से खुलासा, केस दर्ज होते ही निदा खान ने किए कई संदिग्ध फोन कॉल
नासिक TCS मामला: CDR से खुलासा, निदा खान के संदिग्ध कॉल्स

Nashik TCS Case Nida Khan CDR Report: नासिक के टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़े चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस जांच के दौरान अहम खुलासे हुए हैं. संदिग्ध आरोपी निदा खान की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) रिपोर्ट से पता चला है कि केस दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर उसने कई जगह फोन कॉल किए थे. इन कॉल्स ने जांच एजेंसियों का शक और गहरा कर दिया है. पुलिस अब इन संपर्कों के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इसी बीच निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी.

केस दर्ज होते ही किए कई फोन कॉल

पुलिस के अनुसार, CDR रिपोर्ट में सामने आया है कि एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद निदा खान ने मुंब्रा, नासिक और भिवंडी के नंबरों पर संपर्क साधा. ये कॉल्स किस उद्देश्य से किए गए थे, इसे लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इन कॉल्स के जरिए सबूत छिपाने या सहयोगियों को सतर्क करने की कोशिश की गई हो सकती है.

TCS Conversion Case: निदा खान की CDR रिपोर्ट आयी

TCS Conversion Case: निदा खान की CDR रिपोर्ट आयी

सीसीटीवी और डिजिटल सबूत खंगाल रही पुलिस

जांच टीम संदिग्ध ठिकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और अन्य डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन तैयार की जा सके.

SIT जांच में सामने आए गंभीर आरोप

एसआईटी जांच में आरोप है कि निदा खान पीड़िता को अपने घर ले जाती थी और उसे जबरन नमाज पढ़ना, हिजाब और बुर्का पहनना सिखाती थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ‘मालेगांव पार्टी' के जरिए पीड़िता का नाम बदलवाने की योजना बना रहे थे. इसी कड़ी में पुलिस को अभी कई अहम सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं.

मोबाइल जांच को बताया अहम

पुलिस ने बताया कि निदा खान ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से बुर्का और इस्लाम से जुड़ी एक पुस्तक दी थी, जिसे जब्त कर लिया गया है. आरोप है कि उसने पीड़िता के मोबाइल में इस्लामिक ऐप्स डाले और यूट्यूब, इंस्टाग्राम व रील्स के लिंक भेजे. इसी वजह से आरोपी का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच को जरूरी बताया गया है.

बेल याचिका पर फैसला सुरक्षित

निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने कई आपत्तियां दर्ज कराईं. इन्हीं बिंदुओं के चलते कोर्ट ने फिलहाल निर्णय सुरक्षित रख लिया है. अगली सुनवाई 2 मई को होगी.

यह भी पढ़ें : नासिक TCS कांड में 'ब्लैक मैजिक' ! खुलेगा हर एक राज... आरोपी दानिश का मोबाइल हो गया अनलॉक

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी; जानिए क्यों खास है ये वैदिक घड़ी

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना; पत्नी की दूसरी शादी की बात से युवक ने काटा गला, अब ऐसी है हालत

यह भी पढ़ें : Dharwad Suicide Case: पुलिस प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप, BSc छात्र की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik TCS Case, Nida Khan, CDR Report, Maharashtra News, Nashik News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com