विज्ञापन

Dharwad Suicide Case: पुलिस प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप, BSc छात्र की मौत

Dharwad Student Suicide: धारवाड़ में 20 वर्षीय BSc छात्र आदित्य मग्गेरी ने आत्महत्या की. परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जांच के आदेश.

Dharwad Suicide Case: पुलिस प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप, BSc छात्र की मौत
धारवाड़ में BSc छात्र की मौत, परिवार का आरोप; पुलिस ने मांगी थी रिश्वत

Dharwad Suicide Case: कर्नाटक के धारवाड़ में एक 20 वर्षीय बीएससी छात्र की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान किये गए उत्पीड़न और रिश्वत की कथित मांग से परेशान होकर छात्र ने जान दे दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि युवाओं पर पड़ रहे मानसिक दबाव को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर रही है.

किराए के मकान में मिला छात्र का शव

धारवाड़ के गिरिनगर इलाके में पृथ्वी गार्डन के पास स्थित एक किराए के मकान में सोमवार रात बीएससी छात्र आदित्य मग्गेरी का शव बरामद किया गया. आदित्य किटल कॉलेज में बीएससी चौथे सेमेस्टर का छात्र था. वह अपनी मां कविता मग्गेरी और छोटी बहन के साथ धारवाड़ में रह रहा था. मूल रूप से वह बागलकोट जिले के बदामी तालुक के बेलूर गांव का निवासी था.

मां से 2 हजार रुपए मांगे, फिर किया सुसाइड

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे आदित्य ने अपनी मां से 2,000 रुपये मांगे थे. मां ने बताया कि उन्होंने पैसे अगले दिन देने की बात कही. इसके बाद आदित्य कमरे में गया, दरवाज़ा अंदर से बंद किया और कुछ ही देर बाद उसने आत्महत्या कर ली. जब दरवाज़ा नहीं खुला तो परिवार को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई.

गांजा मामले में पूछताछ का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आदित्य को शनिवार को उसके कुछ दोस्तों के साथ पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी. यह पूछताछ कथित रूप से गांजा सेवन से जुड़े एक मामले में की गई थी. परिवार का दावा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और आदित्य का मोबाइल फोन दो दिनों तक बंद रहा. रविवार को पुलिस ने आदित्य को छोड़ दिया, क्योंकि मेडिकल जांच में गांजा सेवन की पुष्टि नहीं हुई थी.

रिश्वत मांगने और फंसाने की धमकी का दावा

परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद आदित्य मानसिक रूप से काफी परेशान था. उसने परिवार को बताया था कि पुलिस ने उससे पैसे मांगे थे और न देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी. परिजनों का आरोप है कि इसी दबाव के चलते उसने अपनी मां से 2,000 रुपये मांगे थे.

पुलिस कमिश्नर का बयान

हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि विद्यानगरी पुलिस ने गांजा सेवन की जांच के सिलसिले में कुल 18 युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया था. जांच में आदित्य का टेस्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया था. कमिश्नर ने कहा कि रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के लिए डीसीपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मामला दर्ज, जांच जारी

इस पूरे मामले में विद्यानगरी पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. वहीं, छात्र की मौत के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है. परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी; जानिए क्यों खास है ये वैदिक घड़ी

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस का व्हिप MLA निर्मला सप्रे के लिए बन सकता है ‘हथियार'; आज हाईकोर्ट में हो सकता है उलटफेर

यह भी पढ़ें : OBC Reservation: 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई; MP में सियासत जारी, कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस; सोनम को इन 3 वजहों से मिली जमानत, जानें- राजा के बाकी हत्यारोपी को क्याें नहीं मिलेगी रिहाई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharwad Student Suicide, Aditya Maggeri, Karnataka News, Student Suicide, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com