महाराष्ट्र के नासिक जिले के ढोंगी बहरूपिए अशोक खरात के रसूखदारों से संबंधों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. सोमवार को शिवसेना (UBT) ने खरात से जुड़े "बड़ी मछलियों" का पर्दाफ़ाश करने के लिए खरात के नार्को टेस्ट की मांग की है. शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे का दावा है कि महिला आयोग की अध्यक्ष पद से रूपाली चाकणकर का इस्तीफ़ा उनकी मर्ज़ी से नहीं, बल्कि एक ज़बरदस्ती की "बर्खास्तगी" थी.
ये भी पढ़ें-मर्चेंट नेवी कैप्टन से कैसे रसूखदार ज्योतिषी बना अशोक खरात, SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे
पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है तेजस्वी सातपुते की अगुवाई में SIT
गौरतलब है पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ढोंगी अशोक खरात के तार राजनीतिक और आपराधिक गठजोड़ से जुड़े हो सकते हैं. खरात के रसूख और उसके नेटवर्क की व्यापकता को देखते हुए पुलिस अब इस एंगल से भी तफ्तीश कर रही है यही कारण है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने SIT का गठन किया, जिसकी अगुवाई तेजस्वी सातपुते कर रही हैं, जो खरात के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.
'एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर को भी सह-आरोपी बनाया जाए'
शिवसेना (UBT) नेता अंधारे ने मांग की है कि अशोक खरात मामले में एनसीपी नेता औप पूर्व महिला महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को भी सह-आरोपी बनाया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चाकणकर को एक साल से भी ज़्यादा समय से इस आपराधिक साज़िश के बारे में पता था और उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल पीड़ितों को डराने-धमकाने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए किया.
ये भी पढ़ें-200 करोड़ की संपत्ति और 35 एकड़ का फार्महाउस... पढ़िए ढोंगी अशोक खरात के आलीशान साम्राज्य की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें-Maa Bamleshwari Temple: 1000 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर, नवरात्रि में लगता है तांता, सुरक्षा में तैनात होते हैं 1200 जवान
करीब 200 करोड़ की कुल संपत्ति का मालिक है ढोंगी अशोक खरात
पुलिस को शक है कि करीब 200 करोड़ की कुल संपत्ति का मालिक अशोक खरात ने यह संपत्ति राजनीतिक संपर्कों और अन्य माध्यमों से खड़ी की है. अभी तक के जांच में सामने आया है कि नासिक के पाथर्डी इलाके में उसकी करीब 30 एकड़ जमीन है, अनुमान है कि उसकी बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए है. इसके अलावा गृह तालुका सिन्नर में 45 एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है.
पुलिस को उसके दफ्तर से बरामद हुए पेन ड्राइव से 58 वीडियो क्लिप
‘जांच के दौरान पुलिस को उसके पेन ड्राइव से 58 वीडियो मिले हैं. जालसाज ने अपने कार्यालय में गुप्त तरीके से CCTV कैमरे लगाए हुए थे. पेनड्राइव में कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो इसी कार्यालय में रिकॉर्ड किए गए थे. आरोपी अशोक खरात के दिल्ली से लेकर स्थानीय स्तर तक के बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें-अशोक खरात मामले में आयकर विभाग की एंट्री! संपत्तियों की होगी जांच, दानदाताओं-साझेदार भी निशाने पर
अपने दफ्तर में अशोक खरात बनाता था पीड़ित महिलाओं के अश्लील वीडियो
जानकारी के मुताबिक आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में अपना ऑफिस चलाता था. वह खासकर महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके अपना शिकार बनाता था. कनाडा कॉर्नर इलाके में उसका 'ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स' नाम से कार्यालय है. पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल यह कार्यालय बंद है.
35 वर्षीय महिला की शिकायत पर उजागर हुआ खरात के अपराधों का खुलासा
उल्लेखनीय है 'कैप्टन' के नाम जाने जाने वाला ढोंगी अशोक खरात के अपराधों का खुलासा तब उजागर हुआ जब एक 35 वर्षीय महिला ने हिम्मत जुटाकर नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के अनुसार, खरात ने पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय तक उसका लगातार यौन शोषण किया.आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं