विज्ञापन
1 month ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक हफ्ते की विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. वो फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे. फ्रांस में पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा में कई अहम मुद्दों पर बातचीत आगे बढे़गी. दूसरी ओर टीएमसी में बगावत के बीच आज केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का दौर शुरू हुआ है. कोलकाता में टीएमसी नेता मदन मित्रा के ठिकानों पर सर्च चल रही है. अभिषेक बनर्जी के घर भी पुलिस और केंद्रीय बल के जवान पहुंचे हैं. इधर देहरादून और हैदराबाद में आज सुबह-सुबह एनडीए का पासिंग आउट परेड आयोजित हुआ. जिसमें 746 कैडेट्स को कमीशन मिला है. मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. शनिवार को यूपी, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश हो रही है. देश की हर बड़ी खबरों के लिए बने रहे एनडीटीवी के इस लाइव ब्लॉग के साथ.  

Breaking News Live Updates:

कौटिल्य नगर स्थित बंगले को देखने पहुंची राबड़ी देवी, यहीं शिफ्ट हो सकता है लालू परिवार

पटना में स्थित 10 सर्कुलर सरकारी बंगला जिसे राबड़ी आवास के रूप में जाना जाता है, उसे खाली करने का आदेश बीते दिनों बिहार सरकार ने दिया था. सरकार के इस आदेश पर खूब बवाल भी मचा, क्योंकि सालों से लालू परिवार इस आवास में रहता आया है. लेकिन अब लालू परिवार इस घर को खाली करने का मन बना चुका है.  

घर खाली करने के लिए पटना जिला प्रशासन के तरफ से लालू परिवार को 15 दिनों का वक्त दिया गया है, 15 दिनों के अंदर में 10 सर्कुलर सरकारी बंगला खाली करना है. इसी बीच राबड़ी देवी अपने कौटिल्य नगर स्थित बंगले को देखने पहुंची, यह बंगला बन कर लगभग तैयार है और लालू परिवार अब इसी बंगले में शिफ्ट होगा.

राबड़ी देवी लगातार इस बंगले का निरीक्षण कर रही है. आज राबड़ी देवी इस बंगले निरक्षण करने पहुंचीं.

आज राबड़ी देवी फ़िर से बिना किसी सुरक्षा के वहां दिखी. राबड़ी देवी का यह घर पुराना हैं, यही पता तेजस्वी यादव के वोटर कार्ड और आधार कार्ड पर हैं.
रिपोर्ट- रमन राय.

सुरनकोट के मदाना में भारी भूस्खलन, जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर के सुरनकोट के मदाना में भारी भूस्खलन हुआ है. इससे जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मदाना क्षेत्र में जम्मू पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर में भारी भूस्खलन के चलते यातायात बंद हो गया है. दोनों तरफ़ लंबा जाम लगा है.

NCP, शिवसेना के बाद TMC में फूट, सुप्रिया सुले बोलीं- यह दुख की बात

NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने TMC में फूट पर कहा, "मुझे कुछ आश्चर्य नहीं लग रहा है. एक सशक्त लोकतंत्र में हर एक को बोलने का अधिकार है और जिस तरह से NCP तोड़ी गई, पहले शिवसेना तोड़ी, उसके बाद NCP तोड़ी गई, वही मॉडल आज तृणमूल कांग्रेस का हो रहा है, यह बहुत ही दुख की बात है."

भारत इनोवेट्स शानदार मंच होगा... फ्रांस दौरे पर PM मोदी का एक्स पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने विदेश दौरे के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अगले कुछ दिनों में मैं कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया जाऊंगा. इन कार्यक्रमों में द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत शामिल होगी. मेरा मुख्य ध्यान आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर होगा. इस यात्रा की शुरुआत नीस में होने वाले कार्यक्रमों से होगी, जिसमें खास तौर पर ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) शामिल है; इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद रहेंगे. चूंकि भारत और फ्रांस ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ मना रहे हैं, इसलिए ‘भारत इनोवेट्स’ एक ऐसा शानदार मंच होगा जो इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और इनोवेशन की दुनिया से जुड़े लोगों को एक साथ लाएगा. नीस में मैं राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भी बातचीत करूंगा, जिसमें हम भारत-फ्रांस की ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ की समीक्षा करेंगे.

युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही NDA सरकारः PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "NDA सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है. पिछले 12 सालों की एक खास बात यह रही है कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है जो इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है. आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियाँ हमारी युवा शक्ति लिख रही है, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से."

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, PM Modi France Visit, Mamata Banerjee, Rahul Gandhi, TMC Rebellion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com