विज्ञापन

रामपुर डीएम की अपील, बायोमेट्रिक सिस्टम हुआ शुरू, क‍िसान भाई जरूरत के अनुसार ही लें खाद

रामपुर के डीएम ने क‍िसान भाइयों से अपील की है क‍ि जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. बस उतना ही लें ज‍ितनी आवश्‍यकता है और क‍िसी भी प्रकार की द‍िक्‍कत आने पर हेल्‍पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

रामपुर डीएम की अपील, बायोमेट्रिक सिस्टम हुआ शुरू, क‍िसान भाई जरूरत के अनुसार ही लें खाद
क‍िसान खाद से जुड़ी जानकारी नजदीकी खाद विक्रेता या कृषि विभाग से लें.
Ndtv

रामपुर जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में फिलहाल उर्वरकों का यानी फर्टिलाइजर्स का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वो अपनी फसल की जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें. साथ ही ये भी बताया गया है कि 11 जून 2026 से जिले में उर्वरकों की बिक्री बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से शुरू हो चुकी है. इसके तहत फर्टिलाइजर्स बेचने वालों को जरूरी ट्रेनिंग भी दी चुकी है. .

कृषि विभाग के अनुसार रामपुर जिले के निजी और सहकारी क्षेत्र में इस समय पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मौजूद हैं.

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं उर्वरक

कृषि विभाग के अनुसार रामपुर जिले के निजी और सहकारी क्षेत्र में इस समय पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मौजूद हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जिले में 21355 मीट्रिक टन यूरिया, 8021 मीट्रिक टन एनपीके (NPK) और 3554 मीट्रिक टन डीएपी (DAP) का स्टॉक है. विभाग का कहना है कि मौजूदा स्टॉक किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और किसी भी किसान को उर्वरक की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा फर्टिलाइजर खरीदकर जमा करने से बचें. इससे सभी किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

जनपद रामपुर के किसान भाईयो से अपील !!
♦️किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल की आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें।
♦️11 जून, 2026 से उर्वरकों की बिक्री बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सभी फर्टिलाइजर सेल्समैन को प्रशिक्षण… pic.twitter.com/32Vihi4Wu5

— DM Rampur (@RampurDm) June 10, 2026

सरकारी बीज भंडार या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, रामपुर में संपर्क कर सकते हैं. वहां उनकी ट्रेनिंग पूरी कराई जाएगी. किसी भी तरह की जानकारी के लिए 7839882763 और 9458846182 नंबर पर भी बात की जा सकती है.

11 जून से शुरू हो चुकी है बायोमेट्रिक सिस्टम से बिक्री

कृषि विभाग ने बताया है कि 11 जून 2026 से जिले में खाद की बिक्री बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू हो चुकी है. इसके लिए सभी खाद बेचने वालों को ट्रेनिंग दी जा रही है. जिन लोगों ने अभी तक ट्रेनिंग नहीं ली है. वे अपने पास के सरकारी बीज भंडार या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, रामपुर में संपर्क कर सकते हैं. वहां उनकी ट्रेनिंग पूरी कराई जाएगी. किसी भी तरह की जानकारी के लिए 7839882763 और 9458846182 नंबर पर भी बात की जा सकती है. विभाग ने किसानों से कहा है कि खाद से जुड़ी जानकारी के लिए वे अपने नजदीकी खाद विक्रेता या कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें- बिहार में किरायेदारों के लिए बड़ी राहत, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, जानिए कैसे मिलेगा बिजली सब्सिडी योजना का लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, Agriculture News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com