विज्ञापन

नासिक में नाबालिग को चोरी के मोबाइल से भेजे अश्लील मैसेज, आरोपी की भीड़ ने जमकर की पिटाई

महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली कैंप इलाके में नाबालिग लड़की को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने और मिलने का दबाव बनाने के आरोप में मोहम्मद मोहिद्दीन सैय्यद को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने चोरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नाबालिग समेत अन्य महिला को भी परेशान किया, जिसे बाद में भीड़ ने पकड़कर पीटा.

नासिक में नाबालिग को चोरी के मोबाइल से भेजे अश्लील मैसेज, आरोपी की भीड़ ने जमकर की पिटाई

महाराष्ट्र के देवलाली कैंप इलाके में एक नाबालिग लड़की को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद मोहिद्दीन सैय्यद के रूप में हुई है. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी इस हरकत के लिए एक चोरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. नासिक के बिटको अस्पताल में भर्ती एक महिला का मोबाइल फोन कुछ दिनों पहले चोरी हो गया था.

इस मामले की जांच में पता चला है कि यह मोबाइल इसी आरोपी ने चुराया था. मोबाइल हाथ लगते ही आरोपी मोहम्मद मोहिद्दीन सैय्यद ने उसी नंबर से देवलाली कैंप इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए.  यही नहीं, उसने लड़की पर मिलने के लिए दबाव भी बनाया. जांच में यह भी साफ हुआ है कि आरोपी ने इसी चोरी के मोबाइल से एक अन्य महिला को भी अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया था.

जब इस पूरी करतूत का पता चला, तो इलाके में भारी गुस्सा फैल गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने जाल बिछाकर आरोपी को सम्राट ग्रुप सिग्नल इलाके से धर दबोचा. आरोपी के पकड़े जाते ही वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने मोहम्मद मोहिद्दीन सैय्यद की जमकर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही नासिक रोड पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपनी कस्टडी में ले लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(एनडीटीवी के लिए राहुल वाघ की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik Devlali Camp Case, Obscene Messages To Minor, Mohammad Mohiddin Saiyyad Arrested, Stolen Mobile Used, WhatsApp Crime India, Police Action Nashik, Mob Thrashes Accused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com