- मुंबई के माटुंगा में बुधवार शाम पीसी जैन ज्वैलर्स दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं.
- फायरिंग माटुंगा के शोभा होटल के बगल स्थित ज्वैलरी स्टोर को निशाना बनाकर की गई थी.
- फायरिंग के कारण इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है, घटना के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है.
मुंबई में मोटुंगा में बुधवार शाम अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई. यह फायरिंग माटुंगा स्थित पीसी जैन ज्वैलर्स पर हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं. शोभा होटल के बगल में स्थित इस ज्वैलरी स्टोर को निशाना बनाया गया.
फायरिंग की इस घटना से माटुंगा इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है. फायरिंग के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. माहिम इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है. खबरों के अनुसार, एक गाड़ी से हवा में गोलियां चलाई गईं. यह घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई है.
Mumbai, Maharashtra: A firing incident took place in Mumbai's Mahim area, where two individuals allegedly fired shots into the air from a moving vehicle. Upon receiving information about the incident, DCP Mahendra Pandit rushed to the spot https://t.co/6T8WOOGcyH
— IANS (@ians_india) November 25, 2026
फायरिंग की इस घटना के बारे में मुंबई पुलिस ने बताया कि माहिम में शोभा होटल के पास गोलीबारी की एक घटना हुई है. इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है. जांच चल रही है.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं