- खुद को नया नायक कहलाने वाला करोड़पति इंस्पेक्टर गिरफ्तार
- शराब कारोबारी से मांगी थी 25 लाख की रिश्वत
- मुम्बई एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगें हाथों किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर आंनद भोईर को 22 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने महाराष्ट्र दारू बंदी कानून के तहत दर्ज एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार ना करने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी. मुंबई क्राइम ब्रांच एम आई डी सी यूनिट 10 के आनंद भोईर की छवि एक दबंग इंस्पेक्टर की है.आनंद भोईर फेस बुक पर अपनी अलग-अलग स्टाइल में फोटो और अपने कारनामों को पोस्ट कर रौब जमाने के शौकीन भी हैं. लेकिन मुंबई के एक कारोबारी से धन उगाही की कोशिश में बदनाम हो गए.
अपनी ज़मीन वापस पाने के लिए नहीं थी रिश्वत की रकम, जुटाने को भीख मांग रहा किसान का परिवार

दूसरों को पकड़ कर हवालात की हवा खिलाने वाला इंस्पेक्टर खुद हवालात पहुंच गया. मुंबई एंटी करप्शन यूनिट द्वारा 1 जनवरी को गिरफ्तार आनंद भोईर को सेशन कोर्ट ने 4 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है जबकि साथ मे गिरफ्तार ड्राइवर को जेल हिरासत हुई है. मामले में शिकायतकर्ता कारोबारी अशोक पटेल का कहना है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने अंधेरी में दर्ज एक मामले में उनके एक बेटे को आरोपी दिखाया और उसे खोजने के नाम पर दूसरे बेटे को हथकड़ी पहना कर घर और दफ्तर की तलाशी ली. साथ ही धमकाया कि 25 लाख रुपया नही दिया तो दूसरे को भी किसी केस में फंसा दूंगा.पटेल के मुताबिक उन्होने एसीबी में शिकायत की और फिर 22 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार करवा दिया.
रायबरेली जेल से कैदी बोला, जेलर के घर जाकर पैसे दे आना और शाम तक शराब की बोतल लेकर आओ
एसीबी के डी वाई एस पी मिलिंद देसाई ने एन डी टी वी को बताया कि शिकायत मिलने पर 31 दिसम्बर को पहले डिमांड की पुष्टि की गई फिर 1 जनवरी को 22 लाख लेने पर पकड़ लिया गया. एसीबी अधिकारी मिलिंद देसाई के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर आंनद भोईर ने रुपए लेने के लिए पहले अंधेरी पुलिस स्टेशन के बाहर बुलाया फिर शिकायतकर्ता को अंधेरी पुलिस स्टेशन के पीछे क्राइम ब्रांच दफ्तर की तरफ ले गया वहां कुछ देर रुकने के बाद बाहर कार के पास आया और शिकायतकर्ता को अपनी इनोवा कार में बैठाकर हाईवे की तरफ निकल गया.

कार में आरोपी इंस्पेक्टर ने जैसे ही पैसे लिए शिकायतकर्ता ने इशारा किया फिर पीछा कर रही टीम ने उस कार को रोक कर आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़ लिया. उस समय आरोपी इंस्पेक्टर आनंद भोईर धक्का मारकर भागना चाहा लेकिन वो कामयाब नही हुआ.
अपनी ज़मीन वापस पाने के लिए नहीं थी रिश्वत की रकम, जुटाने को भीख मांग रहा किसान का परिवार
रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपी के मीरा भायंदर स्थित घर और वसई के फार्म हाउस की तलाशी ली गई. घर से 60 हजार रुपये और फार्महाउस से कुछ दस्तावेज मिले हैं. इनोवा कार से भी दर्जनभर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ एक एक बंदूक और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं