विज्ञापन

मुंबई के नूर अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला के पेट में छोड़े हैंड ग्लव्स और बैंडेज, हालत बिगड़ी

मुंबई के नूर अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. डिलीवरी के बाद एक महिला के पेट में हैंड ग्लव्स और बैंडेज छोड़ दिया गया. छुट्टी के बाद तेज दर्द और बुखार होने पर जब महिला का CT स्कैन कराया गया, तब इस बात का खुलासा हुआ. 

मुंबई के नूर अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला के पेट में छोड़े हैंड ग्लव्स और बैंडेज, हालत बिगड़ी
  • मुंबई के नूर अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद पेट में सर्जिकल ग्लव्स छोड़ दिए थे
  • महिला के घर पहुंचने पर तेज दर्द और बुखार होने पर परिजनों ने डॉक्टर की सलाह पर उसका CT स्कैन करवाया
  • CT स्कैन में पता चला कि महिला के पेट के अंदर डॉक्टरों ने इस्तेमाल किए गए मेडिकल सामान छोड़ दिए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नूर अस्पताल से चिकित्सा जगत को शर्मसार करने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला की डिलीवरी करने के बाद उसके पेट के अंदर ही सर्जिकल हैंड ग्लव्स और बैंडेज छोड़ दिया. गनीमत रही कि समय रहते इस बात का पता चल गया और दोबारा ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली गई. फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

डिस्चार्ज के बाद बिगड़ी तबीयत, CT स्कैन से खुला राज

जानकारी के मुताबिक नूर अस्पताल में महिला की डिलीवरी होने के बाद डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताकर अस्पताल से छुट्टी दे दी थी. लेकिन घर पहुंचते ही महिला के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया और उसे तेज बुखार आ गया.

महिला की लगातार बिगड़ती हालत को देख परिजन घबरा गए और उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर महिला का CT स्कैन करवाया. जब CT स्कैन की रिपोर्ट आई, तो डॉक्टरों के साथ-साथ परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई. रिपोर्ट में साफ दिख रहा था कि महिला के पेट के अंदर डॉक्टरों ने इस्तेमाल किए गए हैंड ग्लव्स और पट्टियां छोड़ दी थीं. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट में ऐसी बाहरी चीजें छूटने से शरीर के अंदर गंभीर इन्फेक्शन फैल सकता था, जो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता था.

दोबारा ऑपरेशन कर निकाली गईं चीजें

लापरवाही का खुलासा होते ही डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में महिला को दोबारा ऑपरेशन थिएटर में लिया. एक एमरज़ेंसी सर्जरी के जरिए महिला के पेट को फिर से खोला गया और अंदर फंसे ग्लव्स और बैंडेज को सुरक्षित बाहर निकाला गया. डॉक्टरों के मुताबिक, समय रहते ऑपरेशन होने से महिला की जान बच गई है और वह फिलहाल रिकवर कर रही है.

पुलिस प्रशासन सख्त, अस्पताल पर होगी कार्रवाई

इस खौफनाक मामले के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही पीड़ित महिला और उसके परिजनों का बयान दर्ज करेंगे. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित डॉक्टरों और नूर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.  

यह भी पढ़ें- साहेब! गांजा उगा लूं क्या? प्याज के घाटे से टूटे किसान ने प्रशासन से मांगी अनोखी इजाजत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com