उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार सक्रिय है. चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव घोषणाएं कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साध रही है. रविवार 20 सितंबर को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा-' हमने राज्य कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई. बैठक में फैसला किया गया कि हम सभी ने 2027 के चुनाव के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में अपने वोटों की संख्या 27,000 बढ़ाने को लेकर काम करेंगे. दूसरे शब्दों में कहूं तो भाजपा के वोटों की संख्या 27,000 कम करेंगे.
घर-घर जाकर करेंगे बात
सभा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, हम तकनीक का उपयोग करेंगे, घर-घर जाकर लोगों की बात सुनकर उनकी चिंताओं को समझकर न्याय और सम्मान सुनिश्चित करने के बारे में बात करेंगे. हम सब मिलकर इस पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग परेशान हैं, पीड़ित हैं. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- किसानों के साथ विश्वासघात किया गया है, उनकी आय दोगुनी करने के वादे किए गए थे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, दवाएं, उर्वरक और डीएपी की कीमतें बढ़ा दी गई.
किसकी जेब में जा रहा मुनाफा
अखिलेश यादव ने कहा- किसानों को उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिलते है. गन्ना खेती और उससे जुड़े व्यापार से होने वाला मुनाफा दूसरों की जेब में जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा- चीनी महंगी है, मुनाफा कमाया जा रहा है, लेकिन ये किसकी जेब भर रहे हैं? इथेनॉल के नाम पर हो रही मिलावट से किसे फायदा हो रहा है? युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं. सरकारी नौकरियां नहीं हैं, जहां नौकरियां थीं भी, वहां स्टमैटिक तरीके से छीनी जा रही हैं.
ये भी पढ़ें...
'भारत के लिए असली खतरा हिंदू दक्षिणपंथी...', हामिद अंसारी के बयान पर बवाल, बीजेपी ने किया पलटवार
<iframe allow='autoplay; fullscreen' src='https://www.ndtv.com/video/embed-player/?site=classic&id=1160608&autostart=false&autoplay=0&pWidth=500&pHeight=281&category=embed' width='500' height='281' frameborder='0' scrolling='no' allowfullscreen='true' webkitallowfullscreen='true' mozallowfullscreen='true'> </iframe>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं