विज्ञापन

मुंबई लोकल में आपस में मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, बाल-बाल बची जान

यात्रियों के बीच देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई. मारपीट की ये घटना ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच हुई.जब ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से गुजर रही थी, तब एक यात्री चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गया.

मुंबई लोकल ट्रेन में मारपीट
NDTV
  • मुंबई की चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल ट्रेन में दो यात्रियों के बीच बहस हाथापाई में बदल गई थी
  • विवाद ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया
  • मारपीट के दौरान एक यात्री मुंबई सेंट्रल और ग्रांट रोड के बीच चलती ट्रेन से नीचे गिर गया
मुंबई:

मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में दो यात्री आपस में भिड़ गए. उनके बीच पहले बहस हुई फिर ये बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे. इस दौरान उनमें से एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. ये घटना शुक्रवार रात 10.30 बजे को चलती ट्रेन में हुई. चर्चगेट-विरार फास्ट में हुई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोकल ट्रेन में यात्री आपस में लड़ते देखे जा सकते हैं.

चलती ट्रेन में मारपीट, नीचे गिरा यात्री

जानकारी के मुताबिक यात्रियों के बीच विवाद ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होने को लेकर शुरू हुआ था. यात्रियों के बीच देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई. मारपीट की ये घटना ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच हुई.जब ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से गुजर रही थी, तब एक यात्री चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गया.

पटरी पर गिरा यात्री, बाल-बाल बचा

गमीनत ये रही कि ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी,इसीलिए वह बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया.इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने एक बार फिर मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-किडनैप लड़की को बचाने के लिए हवलदार ने गाड़ी पर लगाई छलांग, 70 किमी. तक पीछा कर कुश्ती के दांव से बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Mumbai Local Train, Mumbai Local Fight Video, Mumbai Local Fight, Mumbai Local
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com