विज्ञापन

महाराष्ट्र में नर्सरी एडमिशन के नियम बदले, प्लेग्रुप में ही बिताना होगा एक और साल

Maharashtra Nursery Admission Rules: महाराष्ट्र में ये नए एडमिशन नियम लागू हो गए हैं, इसके बाद 3 साल की उम्र के नीचे वाले बच्चों का नर्सरी में एडमिशन नहीं हो सकता है.

महाराष्ट्र में नर्सरी एडमिशन के नियम बदले, प्लेग्रुप में ही बिताना होगा एक और साल
महाराष्ट्र में नर्सरी एडमिशन को लेकर बड़ा बदलाव

महाराष्ट्र में नर्सरी एडमिशन के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. इस बदलाव के बाद से ही तमाम पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई है. अब इसके चलते कई बच्चों को एक और साल प्लेग्रुप में ही बिताना होगा. नए नियमों के मुताबिक नर्सरी एडमिशन के लिए अब बच्चे की उम्र 30 जून तक 3 साल पूरी होनी चाहिए. यानी ढाई साल में बच्चे का एडमिशन नहीं किया जा सकता है. पहले ये सीमा 30 दिसंबर तक हुआ करती थी, जिससे तीन साल की उम्र से पहले ही नर्सरी में एडमिशन का रास्ता खुल जाता था. 

नर्सरी में एडमिशन के लिए एक साल का इंतजार

तमाम पेरेंट्स की परेशानी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि अब उन्हें एक साल इंतजार करना पड़ सकता है. जिनके बच्चे अभी प्लेग्रुप में हैं और अब उन्हें नर्सरी में जाना था, उन्हें अब नए नियमों के चलते एक साल का इंतजार करना होगा. यानी अगले एडमिशन साइकिल तक बच्चे को प्लेग्रुप में ही पढ़ाना होगा. प्लेग्रुप में बच्चे को वापस वही सब सिखाने के लिए पूरी फीस भी चुकानी होगी. 

स्कूलों ने शुरू कर दिया था प्रोसेस

महाराष्ट्र के कुछ स्कूलों ने पुराने नियमों के तहत नर्सरी में एडमिशन का प्रोसेस भी शुरू कर दिया था. जैसे ही नया नियम आया, सभी पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी गई और जिनकी उम्र 3 साल से कम है, उन्हें अगले साल फिर से आवेदन करने के लिए कहा गया है. 

क्यों हुआ बदलाव?

नर्सरी एडमिशन को लेकर ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किया गया है. इसमें उम्र की सीमा तय की गई है, जिसके मुताबिक 3 से 6 साल के बच्चों के लिए तीन साल की प्री-स्कूल शिक्षा और उसके बाद दो साल की प्राइमरी शिक्षा का प्रावधान है. फिलहाल ये नया नियम लाया गया है, ऐसे में पेरेंट्स को परेशानी हो रही है. हालांकि अगले कुछ सालों में सभी इस एज लिमिट के लिए तैयार होंगे और उसी के हिसाब से प्ले स्कूल में भी एडमिशन लिया जाएगा. 

किस क्लास के लिए क्या हैं नियम?

नर्सरी में एडमिशन के लिए कम से कम 3 साल की उम्र (शैक्षणिक सत्र 2027-28)
जूनियर केजी में एडमिशन के लिए 4 साल की उम्र (शैक्षणिक सत्र 2028-29)
सीनियर केजी के लिए न्यूनतम पांच साल की उम्र (शैक्षणिक सत्र 2029-30)
कक्षा 1 के लिए 6 साल की उम्र (शैक्षणिक सत्र 2030-31)

यह भी पढ़ें | बोर्ड परीक्षाओं के साथ कैसे करें JEE Main की तैयारी? एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

यह भी पढ़ें | अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट, रिपोर्ट में जारी हुए आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Nursery Admission Rules, Maharashtra Nursery Admission Age Limit, Nursery Admission, Nursery Admission Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com