विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.

ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
पिता के फोन का जबाव नहीं देने पर महिला SI की मौत का पता चला था.
  • रश्मि गौतम की मौत की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई
  • प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की संभावना जताई गई है, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगा
  • रश्मि गौतम 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं और जारचा थाने की साइबर टीम में कार्यरत थीं

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव उनके कमरे के बाथरूम में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने रश्मि के साथ रहने वाली एक अन्य महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क किया और उनसे बात कराने को कहा.

जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई. स्थिति गंभीर लगने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर पहुंचने पर रश्मि गौतम बाथरूम में मृत अवस्था में मिलीं.

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत से जुड़ी हर परिस्थिति को खंगाला जा रहा है.

हार्ट अटैक की आशंका, रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक प्रतीत हो रही है. हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं रश्मि

मृतक महिला अधिकारी की पहचान रश्मि गौतम के रूप में हुई है. वह वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं और वर्ष 2024 से जारचा थाने में तैनात थीं. वह ग्रेटर नोएडा के जोन-सी क्षेत्र के अंतर्गत साइबर टीम का हिस्सा थीं. रश्मि मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली थीं. उनके पिता बचराज उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. रश्मि अविवाहित थीं.

यह भी पढ़ें | बिल्डर की मनमानी से तंग आए लोग! ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में जमकर नारेबाजी, जानें क्या है पूरा विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Uttar Pradesh News, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com