विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

छेड़खानी के डर से मुंबई लोकल से कूदी 13 साल की छात्रा

आज हुई इस घटना के बाद रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 

छेड़खानी के डर से मुंबई लोकल से कूदी 13 साल की छात्रा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • छेड़खानी के डर से मुंबई लोकल से कूदी नाबालिग लड़की
  • मुंबई और मस्जिद रेलवे स्टेशन के बीच उठाया यह कदम
  • रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे हैं सवाल
मुंबई: मुंबई लोकल में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ गए हैं. सोमवार को 13 साल की एक नाबालिग लड़की छेड़छाड़ से बचने के लिए ट्रेन से कूद गई. इसी हफ्ते एक शख्स को ट्रेन के अंदर अश्लील हरकत करते हुए देखा गया था और बाद में उसे गिरफ्तार भी किया गया. इसके बाद आज हुई इस घटना के बाद रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था, वीडियो हुआ वायरल, 67 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

सिर और पैर पर गंभीर चोट
13 साल की इस बच्ची के सिर पर पैर पर गंभीर चोट लगी है. वह मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती है. वह रविवार सुबह सीएसटी और मस्जिद स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से कूद गई. ट्रेन में एक शख्स उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था. पहले उसने चेन खींचनी चाही और फिर बाद में पटरियों पर कूद गई.

यह भी पढ़ें : शूटिंग से देर रात लौट रहीं एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
​ 
सीसीटीवी फुटजे खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब मामले की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. आईपीसी के यौन अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच पीड़िता के परिवारवालों ने भी रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं.

VIDEO: मुंबई लोकल से कूदी छात्रा 


मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल लगातार उठते रहे हैं. मुंबई पुलिस ने सोमवार सुबह 30 साल के कृपा बोधवा पटेल को गिरफ्तार किया था, जो शनिवार सुबह महिला डिब्बे की तरफ खड़े होकर अश्लील हरकत कर रहा था. इस घटना को एक यात्री ने इसे शूट कर लिया, जिसकी मदद से उसे पकड़ा जा सका. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Local
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com