- महाराष्ट्र के पनवेल में मनसे कार्यकर्ताओं ने नाइट राइडर्स बार में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है
- मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रायगढ़ में डांस बार की उपस्थिति पर सवाल उठाए थे जो इस घटना से जुड़ा है
- मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो इस मामले को दर्शाता है
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पनवेल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएसय) कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ मचाई है. जानकारी के मुताबिक पनवेल के नाइट राइडर्स बार में यह तोड़फोड़ की गई है. बता दें कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने एक बयान में पूछा था कि रायगढ़ में सबसे ज्यादा डांस बार कैसे हैं? बार बंद थे तो वो खुले कैसे हैं? रायगढ़ छत्रपति शिवाजी की राजधानी है और वहां ये बार कैसे हैं?
उनके द्वारा इन सब सवालों को उठाए जाने के बाद ही मनसे कार्यकर्ताओं ने पनवेल में स्थित नाइट राइडर्स बार में तोड़ फोड़ की है. बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मनसे के कार्यकर्ता नाइट राइडर्स बार में तोड़ फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
महाराष्ट्र के पनवेल में MNS कार्यकर्ताओं ने फिर गुंडागर्दी की. कार्यकर्ताओं ने एक डांस बार के बाहर जमकर तोड़फोड़ की. दरअसल पनवेल में किसान मज़दूर पार्टी की सभा के दौरान MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि- रायगढ़ में सबसे ज़्यादा डांस बार कैसे हैं? बार बंद थे, तो कैसे खुले हैं? रायगढ़… pic.twitter.com/Mv4b5PS4DD
— NDTV India (@ndtvindia) August 3, 2025
यह घटना शनिवार रात की है. बता दें कि इससे पहले मराठी न बोलने को लेकर भी मनसे कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी.
गौरतलब है कि रायगढ़ छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी. जिले का नाम उस किले के नाम पर पड़ा जहां से महाराजा ने शासन किया था. ऐसे में राज ठाकरे ने सभा में कहा था कि छत्रपति शिवाजी के पवित्र स्पर्श से पवित्र रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा डांस बार हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह रायगढ़ जिला है, शिव छत्रपति की राजधानी में डांस बार खुल रहे हैं. खैर, इन सारे डांस बारों का मालिक कौन है? अमराठी लोग हैं. यहां-वहां मराठी लोगों को निचोड़ा जा रहा है.
राज ठाकरे ने आगे कहा कि जब तुम्हें लगे कि तुम्हारे कामों से महाराष्ट्र को नुकसान पहुंच रहा है, तब होश में आना. कान और आंखें मत बंद करो। हमारे आसपास जो हो रहा है, उस पर ध्यान दो, वरना आगे चलकर हमें पछतावे से सिर पीटना पड़ेगा. हालांकि, राज ठाकरे के भाषण का असर कुछ ही घंटों में दिखाई देने लगा, जब देर रात पनवेल में समर्थकों ने डांस बार पर हमला किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं