विज्ञापन

0,0,0...भारत के साथ 52 साल में पहली बार हुआ ऐसा, जानें कब-कब किस टीम के साथ हुआ यह 'हादसा'

माउंट मॉन्गनुई में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 का टारगेट रखा, लेकिन इसी पिच पर जो भारतीय टॉप ऑर्डर के साथ हुआ, वह सभी को हैरान कर गया

0,0,0...भारत के साथ 52  साल में पहली बार हुआ ऐसा, जानें कब-कब किस टीम के साथ हुआ यह 'हादसा'
विराट कोहली काफी नीची रहती गेंद पर बोल्ड हुए
Source: X

कभी-कभी क्रिकेट में ऐसा होता है कि फैंस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं होता कि यह क्या हुआ. और कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के साथ माउंट मॉन्गनुई में खेले गए चौथे वनडे में हुआ. मैन हैनरी के फेंके पारी के पहले ही ओवर में दर्शक टीवी सेट से अच्छी तरह चिपके भी नहीं थे कि देखते देखते पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर एक के बाद एक आउट हो गए.  तीनों ही  दिग्गज बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके. और इसी के साथ ही भारत के वनडे इतिहास के करीब 52 साल में ऐसा पहली बार हुआ, जब स्कोर बिना बिना कोई  रन बने उसके तीन विकेट गिर गए. हालांकि, दुनिया में कई ऐसी टीम हैं, जो पहले इस हालात से गुजर चुकी हैं. जानें कब-कब किसी टीम के साथ यह हादसा हुआ!

यह भी पढ़ें: कोहली ने बरार को बैन से बचाया ? वीडियो हुआ तूफान सा वायरल, फैंस को पसंद नहीं आया गुरुनूर का अंदाज

                            टीम
बनामजगह साल
पाकिस्तानन्यूज़ीलैंडएजबेस्टन1983 
पाकिस्तानदक्षिण अफ्रीकालाहौर1997
बांग्लादेशश्रीलंकापीटरमैरिट्ज़बर्ग2003 
ऑस्ट्रेलियाबांग्लादेशमीरपुर2026
भारतन्यूज़ीलैंडमाउंट माउंगानुई2026

फैंस के कमेंट

जैसे ही रोेहित और विराट आउट हुए, तो फैंस हैरान रह गए. उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ  कि यह एकदम से क्या होे गया. आप प्रशंसकों के कमेंट देखिए 

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इन विकेटों को लेकर कमेंट वायरल हो गए

हालांकि, ज्यादातर फैंस का कहना है कि हैनरी को इसका श्रेय दीजिए. ऐसा हुआ, तो उसकी वजह उनकी शानदार बॉलिंग रही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Shreyas Santosh Iyer, Cricket, New Zealand Vs India 11/13/2026 Nzin11132026271654
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com