विज्ञापन

मछली पकड़ने गए थे जीजा-साले, फिर कभी नहीं लौटे, संभाजीनगर में दर्दनाक मामला आया सामने

सिद्धार्थ शिवाजी दिवेकर और उनके साले विनोद जाधव बाइक से मछली पकड़ने के लिए वडगांव कोल्हाटी स्थित तालाब पर गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

मछली पकड़ने गए थे जीजा-साले, फिर कभी नहीं लौटे, संभाजीनगर में दर्दनाक मामला आया सामने
  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वडगांव कोल्हाटी स्थित पाझर तालाब में जीजा और साले की डूबने से मौत हो गई.
  • सिद्धार्थ दिवेकर और विनोद जाधव शुक्रवार दोपहर मछली पकड़ने तालाब पर गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे.
  • शनिवार सुबह तालाब किनारे उनकी बाइक, कपड़े, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया.

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. वडगांव कोल्हाटी इलाके के पाझर तालाब में मछली पकड़ने गए जीजा और साले की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से परिवार में मातम पसरा है तो पूरे वालोज महानगर क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे 35 साल के सिद्धार्थ शिवाजी दिवेकर और उनके साले 25 साल के विनोद जाधव बाइक से मछली पकड़ने के लिए वडगांव कोल्हाटी स्थित तालाब पर गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

शनिवार सुबह तालाब के किनारे उनकी बाइक, कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पलें मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई. इसके बाद परिजनों की चीख‑पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: पुणे: मजे के लिए हवा में चलाई गोलियां, पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में दर्ज किया मामला

एक शव बरामद, दूसरे की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पदमपुरा दमकल विभाग और एमआईडीसी वालोज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दमकल कर्मियों ने सिद्धार्थ दिवेकर का शव तालाब से बाहर निकाला.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं दूसरे युवक विनोद जाधव की तलाश के लिए देर तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा.

ये भी पढ़ें: दशकों तक झेला सीने पर बोझ,अब यादों में एल्फिंस्टन ब्रिज! मुंबई की 113 साल पुरानी विरासत होगी जमींदोज, जान लीजिए इतिहास

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक सिद्धार्थ दिवेकर पेशे से ड्राइवर थे. शुक्रवार को काम से लौटने के तुरंत बाद वे विनोद के साथ तालाब पर गए थे. वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं. अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो‑रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhajinagar Accident, Vadgaon Kolhati Pond, Brother-in-law And Brother-in-law Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com