विज्ञापन

संभाजीनगर में दोस्त को डूबता देख बचाने गए दोस्त भी डूबे, तीनों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर में तैरने गए तीन दोस्त एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. एक दोस्त को डूबता देख उसे बचाने पहुंचे दो अन्य दोस्त भी गहरे पानी और कीचड़ में फंस गए, तीनों की डूबने से मौत हो गई.

संभाजीनगर में दोस्त को डूबता देख बचाने गए दोस्त भी डूबे, तीनों की मौत
  • छत्रपति संभाजीनगर जिले के टेंभापुरी मध्यम परियोजना परिसर में तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हुई
  • शैलेश नामक युवक कीचड़ में फंस गया था, जिससे उसकी तैराकी करते हुए जान खतरे में आ गई थी
  • शैलेश को बचाने के प्रयास में उसके दो मित्र भी कीचड़ में फंस गए और उनकी भी मौत हो गई

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के टेंभापुरी मध्यम परियोजना परिसर से सामने आए एक दिल दहला देने वाले हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. तैराकी करने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखता है कि कैसे एक दोस्त को बचाने की कोशिश में बाकी दो दोस्तों की भी जान चली गई.

हादसे के वीडियो में क्या दिखा

इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि शैलेश नाम का युवक अचानक पानी की गहराई और नीचे जमे कीचड़ का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण डूबने लगता है. गहरे पानी में जाते ही वह कीचड़ में फंस जाता है और खुद को बचाने के लिए हाथ‑पैर मारते हुए छटपटाने लगता है. वह पूरी ताकत से बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आता है.

ये भी पढ़ें : पुणे रेप‑मर्डर केस: मासूम को मिठाई-नमकीन देकर बहलाया, ‘बछड़ा दिखाने' के बहाने ले जाकर की दरिंदगी

कीचड़ और दलदल में फंसते गए

अपने दोस्त शैलेश को डूबता देख उसके दो अन्य मित्र बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं और उसका हाथ पकड़ कर बाहर खींचने का प्रयास करते हैं. लेकिन पानी की गहराई और नीचे फैले भारी, फिसलन भरे कीचड़ का अंदाजा न होने की वजह से हालात और बिगड़ जाते हैं. कीचड़ इतना ज्यादा और दलदली था कि शैलेश को बाहर निकालने की कोशिश में वे दोनों दोस्त भी उसी कीचड़ में फंस गए.

एक-दूसरे को बचाने में तीनों की मौत

देखते ही देखते तीनों युवक एक‑दूसरे का हाथ थामे हुए पानी के भीतर समा गए और किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. बताया जा रहा है कि तीनों को पानी की असली गहराई और सतह पर जमा कीचड़ का अंदाजा नहीं था. एक‑दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों युवकों ने पानी में डूबकर दम तोड़ दिया.

(एनडीटीवी के लिए मोहसिन शेख की रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
img
Piyush
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatrapati Sambhajinagar Drowning, Three Friends Drowned, Friends Died While Saving, Water Reservoir Accident, Mud Trapped Drowning Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com