महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वडगांव कोल्हाटी स्थित पाझर तालाब में जीजा और साले की डूबने से मौत हो गई. सिद्धार्थ दिवेकर और विनोद जाधव शुक्रवार दोपहर मछली पकड़ने तालाब पर गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे. शनिवार सुबह तालाब किनारे उनकी बाइक, कपड़े, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया.