विज्ञापन

किडनैप लड़की को बचाने के लिए हवलदार ने गाड़ी पर लगाई छलांग, 70 किमी. तक पीछा कर कुश्ती के दांव से बचाई जान

हवलदार गणेश वाघमोड़े ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की को गाड़ी में किडनैप कर लिया गया है. उसके परिवार वालों को भी पीटा गया. यह जानकारी मिलते ही,पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची. जैसे-जैसे जानकारी मिलती गई,वे लोग आगे बढ़ते गए.

किडनैप लड़की को बचाने के लिए हवलदार ने गाड़ी पर लगाई छलांग, 70 किमी. तक पीछा कर कुश्ती के दांव से बचाई जान
पुलिसकर्मी ने बहादुरी से बचाई अगवा लड़की की जान
NDTV
मुंबई:

महाराष्ट्र के धाराशिव में एकतरफा प्यार में पागल शख्स ने युवती का घर में घुसकर अपहरण कर लिया. किडनैपर लड़की के घर में उसे और उसकी मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए.पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो  टीम तुरंत लड़की को बचाने निकल पड़ी. हवलदार गणेश वाघमोड़े जांबाजी दिखाते हुए लड़की को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहे.हवलदार ने बिना डरे किडनैपर्स का 70 किलोमीटर तक पीछा किया. वह तलवारधारी गुंडों पर कहर बनकर टूट पड़े और लड़की को सुरक्षित उनके चंगुल से छुड़वा लिया. 

हवलदार ने कुश्ती के दांव से लड़की को छुड़ाया

हवलदार ने हथियारों से लैस बदमाशों से डरे बिना कुश्ती के दांव से अगवा युवती की जान बचाकर 3 किडनैपर्स को धर दबोचा. मामला धाराशिव जिले के कलंब तालुका का है. कुछ लोग दिनदहाड़े घर में घुसे और युवती का जबरन अपहरण कर लिया. ग्रामीणों और पुलिस ने  70 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया. इस दौरान कलंब पुलिस की कार्रवाई निर्णायक साबित हुई.अंबाजोगाई के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस हवलदार गणेश वाघमोड़े ने सीधे उनकी गाड़ी पर छलांग लगा दी. 

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को छुड़ाया

हवलदार ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवती को सुरक्षित छुड़ाकर आरोपियों को पकड़ लिया. इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. कलंब पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. हवलदार गणेश वाघमोड़े ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की को गाड़ी में किडनैप कर लिया गया है. उसके परिवार वालों को भी पीटा गया.

किडनैपर्स की गाड़ी पर कूद पड़े हवलदार गणेश

यह जानकारी मिलते ही,पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची. जैसे-जैसे जानकारी मिलती गई,वे लोग आगे बढ़ते गए. जैसे ही पता चला कि किडनैपर्स आंबेजोगाई की ओर जा रहे हैं, उन्होंने उनका तुरंत पीछा गया. आरोपी एक खदान में पहुंचे. पुलिस की टीम को देखकर बाकी लोग तो भाग गए लेकिन एक शख्स वहीं खड़ा रहा.  उसे पकड़ने से पहले पुलिस की कोशिश लड़की और उस आरोपी की जान बचाना था. वह दोनों की जान बचाने में कामयाब रहे.उन्होंने ये काम इंसानियत के नाते और अपनी ड्यूटी निभाते हुए किया. गणेश ने बताया कि उनके गांव में कुश्ती बहुत लोकप्रिय है. उनके गांव में 400 पुलिसकर्मी हैं और हर पुलिसकर्मी की कुश्ती में रुचि होने की वजह से ही विधायक नारायण पाटिल, अतुल पाटिल, चेतरस निमगीर, और अन्य सभी के मार्गदर्शन में वह भी कुश्ती करते थे. वो दांव उको याद आ गया. लड़की को छुड़ाने में वह दाव बहुत काम आया. 

ये भी पढे़ं-अलवर का हरिचंद अमेरिका जाकर कैसे बना हैरी बॉक्सर? पिछले साल मरते-मरते बचा, अब कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Girl Kidnapping, Girl Kidnapping Case India, Maharashtra Police, Kidnapping Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com